मुंह बोली मौसी, युवती को यमुना एक्सप्रेस वे पर फेंक हुई फरार
बालिकाओं को संरक्षण व सशक्त करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को धरातल पर उतार कर बेटियों के सपनों को उड़ान देने की कोशिश की गई। योजना के चार साल बाद भी बेटियों को लोग सरेराह लावारिश स्थिति में फेंक रहे हैं। इस तरह का एक ताजा मामला ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सामने आया है। दिल्ली के दिलशाद गार्डन क्षेत्र में रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती को घायल अवस्था में यमुना एक्सप्रेस वे पर उसकी मुंह बोली मौसी फेंक कर चलती बनी। युवती के शरीर पर जलने जैसी निशान भी हैं। पुलिस को युवती घायल अवस्था मिली तो पुलिस ने उसे राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करा कर अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली। अब डाक्टर युवती के परिजन को तलाशने की कोशिश में पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : सरकार बेटियों को सशक्त करने के लिए कई जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन कुछ आज भी बेटियों के प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं। इस तरह का एक ताजा मामला ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सामने आया है। दिल्ली के दिलशाद गार्डन क्षेत्र में रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती को घायल अवस्था में यमुना एक्सप्रेस वे पर उसकी मुंह बोली मौसी फेंक कर चली गई। युवती के शरीर पर जलने जैसी निशान भी हैं। पुलिस को युवती घायल अवस्था मिली तो उसे राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करा कर अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली। अब डाक्टर युवती के परिजन को तलाशने की कोशिश में पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डाक्टरों ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे पुलिस ने घायल अवस्था में युवती को यहां आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया। यहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। तीन दिन बीत जाने के बाद उसका कोई रिश्तेदार उसे ढूढ़ने नहीं आया है। हालांकि इस घटना के बाद युवती की मानसिक स्थिति अभी घर जाने लायक नहीं हैं। वह पुलिस से युवती के परिजन को तलाशने की गुहार लगा रहे हैं। आरोप है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। पीड़ित युवती ने बताया कि वह दिलशाद गार्डन स्थित इलाहाबाद बैंक शनि मंदिर के समीप पिता सोनू के साथ रहती है। उसकी मां की मौत हो चुकी है। युवती की मुंह बोली मौसी उसे गाजियाबाद ले गई थी। युवती का आरोप है कि गाजियाबाद के आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल के समीप रहने वाली मुंह बोली मौसी ने काफी संख्या में नशीली गोली खिला कर उसके साथ मारपीट की व लावारिश स्थिति में यमुना एक्सप्रेस वे पर फेंक कर चली गई। - करीब दो दिन पहले देर रात पुलिस ने एक युवती को घायल अवस्था भर्ती में कराया। अस्पताल में युवती का उपचार चल रहा है। अभी तक उसका कोई रिश्तेदार सुध लेने नहीं आया है। युवती के बताए नाम पते के आधार पर पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई है। पुलिस के तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
- डा. अनुराग श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा।