ग्रेटर नोएडा में स्वाइन फ्लू का कहर, संक्रमित महिला जिला अस्पताल में आइसोलेट; 24 घंटे में 29 नए मरीज
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 50 वर्षीय महिला को एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सांस लेने में गंभीर समस्या ...और पढ़ें
-1788799015935_m.webp)
जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में स्वाइन फ्लू की पीड़ित महिला को भर्ती कराया गया है।
HighLights
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला एच1एन1 संक्रमण से ग्रस्त, अस्पताल में भर्ती।
सांस लेने में गंभीर समस्या के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती।
जनपद में 24 घंटे में 29 नए स्वाइन फ्लू मामले सामने आए।
जागरण संवाददाता, नोएडा। एच1एन1 संक्रमण का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार शाम ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 50 वर्षीय मरीज को सांस लेने की गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। प्राइवेट लैब से जांच में उनकी एच1एन1 की पुष्टि हुई है।
चिकित्सकों की टीम उनकी हालत पर निगरानी रख रही है। मंगलवार को उनकी अस्थमा, एलएफटी और केएफटी समेत अन्य महत्वपूर्ण जांच होंगी। स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 29 और नए मरीज मिले हैं। इससे जनपद में एच1एन1 के कुल मरीजों की संख्या 288 हो गई है।
प्राइवेट प्रयोगशाला में इन्फ्लुएंजा ए और एच1एन1 की जांच
महिला को पिछले कई दिनों से बुखार और खांसी की बीमारी थी। उन्होंने जरूरी दवाई खाने के बाद जब आराम नहीं मिला तो बेटे ने नजदीकी एक प्राइवेट प्रयोगशाला में इन्फ्लुएंजा ए और एच1एन1 की जांच कराई। लैब की रिपोर्ट में पुष्टि होने पर स्वजनों ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया।
सोमवार शाम हालत गंभीर होने पर स्वजन तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बेटे ने इमरजेंसी में डाक्टर को लैब की रिपोर्ट दिखाई तो पूरा स्टाफ अलर्ट हो गया। आइसीयू में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड पर महिला मरीज को भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया गया।
टीम ने मौके पर पहुंचकर मरीज की रिपोर्ट देखकर पुष्टि की
जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू का पहला मरीज भर्ती होने की सूचना तत्काल प्रभाव से मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सर्विलांस अधिकारी को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर मरीज की रिपोर्ट देखकर पुष्टि की। सीएमओ डा. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि स्वाइन फ्लू के 288 केस सामने आ चुके हैं।
24 घंटे में 29 मामले मिलने पर टीम मरीजों की लगातार निगरानी कर रही है। अभी तक ग्रामीण क्षेत्र में 29 तो ग्रामीण क्षेत्र से 259 केस सामने आए हैं। इनमें से कुल एक्टिव मामलों की संख्या 81 है जबकि 260 लाेग बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
