Voter ID Alert: 1 जनवरी 2027 तक 18 के हो रहे हैं? नवंबर में 4 दिन बनवा सकेंगे वोटर कार्ड
ग्रेटर नोएडा में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को चार दिवसीय विशेष अभियान चलेगा।

सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड।
HighLights
नवंबर में चार दिवसीय विशेष मतदाता सूची अभियान।
बीएलओ मतदान केंद्रों पर फॉर्म प्राप्त करेंगे।
1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष वाले पात्र।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा में चार दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 21, 22, 28 व 29 नवंबर को होगा।
बीएलओ मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूची) के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान होगा।
तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उपस्थित रहेंगे अधिकारी
डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अरूण कुमार ने बताया कि जिले में तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 21, 22, 28 व 29 नवंबर को सभी संबंधित मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहकर मतदाताओं के दावे एवं आपत्तियों से संबंधित सभी प्रकार के फार्म जैसे 6, 6ए, 7 एवं 8 आदि प्राप्त करेंगे।
उन्हाेंने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित विशेष अभियान दिवसों पर अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्वाचक नामावली में अपना नाम जांच लें।
आवश्यकता के अनुसार नाम सम्मिलित कराने, संशोधन अथवा अन्य संबंधित कार्यों के लिए निर्धारित प्रपत्र भरकर बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराएं।
यह भी पढ़ें- नोएडा, ग्रेटर नोएडा में SIR के लगेंगे 500 विशेष कैंप, हर बूथ पर जमा होंगे फॉर्म
