विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा वासियों को राहत: अब अंधेरे में नहीं डूबेंगे अंडरपास, प्राधिकरण लगाएगा आधुनिक एलईडी लाइटें

Published: Sat, 15 Aug 2026 12:42 PM (GMT+05:30)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पाली, बोड़ाकी और गुलिस्तानपुर-साकीपुर अंडरपास में अंधेरा दूर करने के लिए 100 से अधिक एलईडी लाइटें लगाएगा। ...और पढ़ें

प्राधिकरण लगाएगा आधुनिक एलईडी लाइटें। जागरण

प्राधिकरण लगाएगा आधुनिक एलईडी लाइटें। जागरण

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर स्थित पाली और बोड़ाकी अंडरपास में अंधेरे की समस्या जल्द दूर होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दोनों अंडरपास में एलईडी लाइट लगाने की निविदा जारी कर दी है।

इसके साथ ही गुलिस्तानपुर-साकीपुर अंडरपास में भी प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के लिए लाइट की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार, बोड़ाकी, पाली और साकीपुर तीनों अंडरपास में मिलाकर 100 से अधिक एलईडी लाइटें लगाई जाएगी।

गुलिस्तानपुर-साकीपुर अंडरपास में पहले से लाइटें लगी हैं, लेकिन आवागमन बढ़ने और सुरक्षा को देखते हुए उजाला बढ़ाने के लिए नई लाइटें लगाई जाएंगी।

अंडरपास से रोजाना निकलते हैं हजारों लोग

सहायक प्रबंधक अर्जुन कुमार ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक से दो माह में काम शुरू कर दिया जाएगा। अंडरपास से रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं। रात के समय अंधेरे के कारण हादसे की आशंका बनी रहती थी और लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती थी।

व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्णय लिया

वहीं, इसी को देखते हुए प्राधिकरण ने प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्णय लिया है। अंडरपास में जलभराव की समस्या को दूर करने पर भी काम चल रहा है। फिलहाल वहां पंपसेट लगाकर पानी निकाला जा रहा है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में पांच से अधिक अंडरपास हैं।

यह भी पढ़ें- हवेलिया नाले के जर्जर पुल की जगह बनेगा 3-लेन का नया ओवरब्रिज, 2 हादसों के बाद जागा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

इनके रखरखाव की जिम्मेदारी डीएफसीसीआईएल की है, लेकिन आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण खुद प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी का काम करा रहा है। इसके अलावा मलकपुर के सरकारी स्कूल में भी विद्युतीकरण कराया जाएगा।