विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'शादी के बाद UK शिफ्ट होना चाहते थे युवराज', दोस्त पंकज ने पर्सनल लाइफ को लेकर किया खुलासा

Published: Wed, 21 Jan 2026 03:01 PM (IST)

इंजीनियर युवराज मेहता की ग्रेटर नोएडा से गुरुग्राम आवागमन में सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण दुखद मृत्यु हो गई। ...और पढ़ें

इंजीनियर युवराज मेहता की फाइल फोटो। सौजन्य- जागरण ग्राफिक्स

 इंजीनियर युवराज मेहता की फाइल फोटो। सौजन्य- जागरण ग्राफिक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। इंजीनियर युवराज मेहता ने ग्रेटर नोएडा स्थित गलहोटिया कॉलेज से 2022 में बीटेक की पढ़ाई की थी। दोस्त पंकज टोकस ने बताया नौकरी लगने के बाद कि गाजियाबाद में रहते हुए युवराज अपने काम और निजी जीवन दोनों से संतुष्ट थे। वहां से वह रोजाना मेट्रो के जरिए गुड़‌गांव स्थित अपने ऑफिस आते-जाते थे।

मेट्रो कनेक्टिविटी होने की वजह से उनका सफर आसान था। नवंबर 2024 में उन्होंने ग्रेटर नोएडा शिफ्ट होने का फैसला लिया, जिसे लेकर बाद में वह खुद ही असमंजस में रहने लगे। ग्रेटर नोएडा आने के बाद युवराज की मुश्किलें बढ़ गई। यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भारी कमी ने उनकी दिन चर्या को प्रभावित किया।

मेट्रो और बस की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरन निजी कार से ही रोजाना गुरुग्राम ऑफिस जाना पड़ता था। पंकज का कहना है कि अगर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा होती तो यह दुखद हादसा नहीं होता। वह शादी के बाद यूके शिफ्ट होना चाहता था। पंकज का कहना है कि युवराज अक्सर यहां विकास कार्य नहीं होने की बात भी कहता था।

एसआईटी गठन पर युवराज के पिता ने जताया संतोष

इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में योगी सरकार द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर पीड़ित पिता राजकुमार मेहता ने संतोष व्यक्त किया है। लगा सरकार द्वारा विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन से उन्हें न्याय की आशा मिली है। उन्हें विश्वास है कि उनके बेटे की आत्मा को न्याय अवश्य मिलेगा।

उन्होंने कहा कि घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से घटनास्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक बार भेंट करने की इच्छा भी व्यक्त की है। कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात होने पर उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से उन्हें यह भरोसा दिलाया गया है कि पूरा सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 'इंजीनियर युवराज के वो आखिरी शब्द...' जो पिता को हर पल कर रहे विचलित; रोंगटे खड़े कर देगी दास्तां

यह भी पढ़ें- 'सीएम योगी से मुलाकात हो जाए तो मन को शांति मिलेगी', इंजीनियर युवराज के पिता

यह भी पढ़ें- नोएडा इंजीनियर मौत मामले की जांच के लिए पहुंची SIT, आरोपी बिल्डर गिरफ्तार; 96 घंटे बाद निकाली गई कार