विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में 2682 वाहनों पर हुई कार्रवाई, परिवहन विभाग ने 6 करोड़ रुपये वसूला जुर्माना

Published: Mon, 13 Apr 2026 03:19 PM (IST)

परिवहन विभाग की कड़ी कार्रवाई के बावजूद ग्रेटर नोएडा में वाहन नियमों का उल्लंघन जारी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में ...और पढ़ें

HighLights

  1. वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2682 वाहनों पर हुई कार्रवाई।

  2. 6.09 करोड़ रुपये जुर्माना, 3.69 करोड़ रुपये टैक्स वसूला।

  3. बिना परमिट और बीमा वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई जारी।

आशीष चौरसिया, ग्रेटर नोएडा। परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई के बाद भी जिले में नियमों को ताक पर रखकर वाहनों का संचालन हो रहा है। परिवहन विभाग की ओर से एक वित्तीय वर्ष में 740 ऐसे वाहनों को सड़कों पर फर्राटा भरते हुए पकड़ा है, जिनकी परमिट ही नहीं थी।

1942 ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की गई हैं, जो परमिट नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में परिवहन विभाग ने छह करोड़ नौ लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। वहीं, तीन करोड़ 69 लाख रुपए का टैक्स जमा कराया है।

ग्रेटर नोएडा और नोएडा से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, खुर्जा, बुलंदशहर, मेरठ, कानपुर, लखनऊ, कन्नौज, औरैया, फर्रूखाबाद, इटावा, कानपुर देहात के अलावा अन्य आसपास के शहरों के लिए रोजाना हजारों वाहनों का संचालन हो रहा है। इनमें अधिकतर बसें मानकों के विपरीत सड़कें पर धड़ल्ले से फर्राटा भरती रहती हैं।

10 से अधिक कटे हुए चालान 

कई बसें ऐसी भी हैं कि उनका वर्षों पहले फिटनेस, बीमा और परमिट तक खत्म हो चुकी होती है। वहीं कुछ वाहन ऐसे भी संचालित हो रहे हैं कि 10 से अधिक चालान कटे हुए हैं और अधिकतर चालान नियमों के पालन नहीं करने पर कटे हुए हैं।

परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी बस नंबर यूपी 16 टी 7873 के 43 चालान कटे हुए मिले। इनमें से अधिकतर चालान नियमों के पालन नहीं करने पर कटे हुए हैं। वहीं बस की परमिट पांच अगस्त 2025 को खत्म हो चुकी है और बीमा भी 21 मार्च 2025 को खत्म हो चुका है।

बीमा करीब एक साल पहले समाप्त हो चुका

वहीं, इसी तरह की एक बस के 23 चालान कटे हुए मिले और उसकी भी परमिट, बीमा करीब एक वर्ष पहले ही समाप्त हो चुका था। एक आटो जिसमें नंबर ही नहीं पड़ा मिला। इस तरह के सैकड़ों वाहन ग्रेटर नोएडा के परी चौक से और नोएडा के सेक्टर 37 के अलावा कई अन्य स्टैंड प्वाइंट से फर्राटा भर रहे हैं।

 

परिवहन विभाग की कार्रवाई रिपोर्ट

वित्तीय वर्ष 2025-26 में की गई कार्रवाई

कार्रवाई के तरीके संख्या / राशि
बिना परमिट के वाहन 740
परमिट नियमों का उल्लंघन वाले वाहन 1,942
चालान किए गए वाहन 2,682
बंद किए गए वाहन 1,676
धारा 86 के तहत की गई कार्रवाई 141
वसूला गया जुर्माना 6.09 लाख
जमा कराया टैक्स 369 लाख

मार्च 2026 में चलाए गए विशेष अभियान में कार्रवाई

कार्रवाई के तरीके संख्या / राशि
बिना परमिट के वाहन 46
परमिट नियमों का उल्लंघन वाले वाहन 164
चालान किए गए वाहन 110
बंद किए गए वाहन 137
धारा 86 के तहत की गई कार्रवाई 07
वसूला गया जुर्माना 59 लाख
जमा कराया टैक्स 34 लाख

नोट : परिवहन विभाग के जारी आंकड़ों के आधार पर

लगातार मानकों के विरूद्ध चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी। 2025-26 वित्तीय वर्ष में कार्रवाई करते हुए छह करोड़ नौ लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है, वहीं तीन करोड़ 69 लाख रुपए का टैक्स जमा कराया गया है। - उदित नारायण, एआरटी प्रवर्तन गौतमबुद्ध नगर