ग्रेटर नोएडा में पार्कों और ग्रीन बेल्ट का होगा कायाकल्प, प्राधिकरण खर्च करेगा ₹2.46 करोड़ रुपये
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पार्कों और ग्रीन बेल्ट को संवारने के लिए 2.46 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें नॉलेज पार्क-5 के ...और पढ़ें
-1791095222585_m.webp)
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पार्कों और ग्रीन बेल्ट को संवारने के लिए 2.46 करोड़ खर्च करेगा। AI जनरेटेड
HighLights
पार्कों और ग्रीन बेल्ट के सौंदर्यीकरण पर 2.46 करोड़ खर्च।
नॉलेज पार्क-5 के डी-पार्क का दो साल तक होगा रखरखाव।
मुख्य सड़कों के किनारे हरियाली और सेक्टर-7 में पेड़ों की देखरेख।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब सड़कों के साथ पार्कों और ग्रीन बेल्ट को संवारने जा रहा है। शहर के पार्कों में टूटी बेंच, खराब फुटपाथ और उजड़े लान की शिकायतों के बाद प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने दो बड़े कार्यों के लिए कार्ययोजना तैयार कर इसकी ई-निविदा जारी कर दी है।
पहला काम सेक्टर नॉलेज पार्क-5 स्थित डी-पार्क का है। यहां दो वर्ष तक सिविल कार्यों सहित रख-रखाव का कार्य कराया जाएगा। इसमें पार्क की बाउंड्रीवाल, फुटपाथ, इंटरलाकिंग टाइल्स, बेंच और अन्य सिविल संरचनाओं की मरम्मत शामिल है। इस कार्य पर 70 लाख 52 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
शहर की मुख्य सड़कों से जुड़ा
वहीं, दूसरा बड़ा काम शहर की मुख्य सड़कों से जुड़ा है। 45 मीटर, 60 मीटर और 80 मीटर चौड़ी कनेक्टिंग सड़कों, 130 मीटर चौड़ी सड़क की सर्विस रोड और सेक्टर-7 में पेड़ों, झाड़ियों और लान की दो साल तक देखरेख के लिए नई एजेंसी चयनित की जाएगी।
कुल लागत 2 करोड़ 46 लाख
बताया कि इसमें पौधों की छंटाई, खाद-पानी, नए पौधे लगाना और ग्रीन बेल्ट की सफाई शामिल है। इस पर 1 करोड़ 75 लाख 79 हजार रुपये की लागत आएगी। दोनों कार्यों की कुल लागत 2 करोड़ 46 लाख रुपये है।
ई-निविदा सेल के अनुसार, इन कार्यों के लिए 21 अक्टूबर को प्री-क्वालिफिकेशन बैठक होगी। सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि इन कार्यों के होने से सेक्टरों के पार्कों में सुविधाएं बेहतर होंगी और ग्रीन बेल्ट की हरियाली बढ़ेगी।
