विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा वालों को मिलेगी बड़ी राहत, प्राधिकरण 3000 नए सफाईकर्मियों की करेगा नियुक्ति

Published: Sat, 11 Jul 2026 05:20 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बढ़ती आबादी और शहर के विस्तार को देखते हुए 3000 नए सफाईकर्मियों की नियुक्ति करेगा। यह कदम ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नियुक्त करेगा 3000 नए सफाईकर्मी। एआई जनरेटेड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नियुक्त करेगा 3000 नए सफाईकर्मी। एआई जनरेटेड

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बढ़ती आबादी और फैलते शहर को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सफाई व्यवस्था को मजबूत करने जा रहा है। प्राधिकरण जल्द ही शहर में 3000 नए सफाई कर्मियों की जल्द ही तैनाती करेगा। वर्तमान में प्राधिकरण के पास करीब 2100 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं।

अधिकारियों का कहना है कि शहर के विस्तार और आबादी के अनुपात में यह संख्या कम पड़ रही है। इसी कारण कई सेक्टरों और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं हो पा रही और लोगों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी

प्राधिकरण ने सफाई कार्य के लिए शहर को ईस्ट और वेस्ट दो जोन में बांटा है। दोनों जोनों के लिए अलग-अलग एजेंसियों के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। वेस्ट जोन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जबकि ईस्ट जोन का टेंडर मामला अदालत में लंबित होने के कारण अटका है।

अधिकारियों को उम्मीद है कि मामला निपटते ही भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी।कुछ समय पहले सफाई कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। उस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग भी उठाई थी।

3000 नए सफाईकर्मी नियुक्त होंगे

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि शहर के साथ-साथ गांवों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तीन हजार नए सफाईकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बढ़ाई मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क के आवेदन की अंतिम तिथि; 5000 को मिलेगा रोजगार

उन्होंने बताया कि प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और अतिरिक्त स्टाफ मिलने से कचरा उठान, सड़कों की सफाई और स्वच्छता अभियान अधिक प्रभावी होंगे। नए कर्मियों की तैनाती के बाद शहर को साफ-सुथरा रखने और शिकायतों में कमी लाने में मदद मिलेगी।