विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बढ़ाई मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क के आवेदन की अंतिम तिथि; 5000 को मिलेगा रोजगार

Published: Thu, 09 Jul 2026 11:44 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मल्टीमॉडल लाजिस्टिक्स पार्क योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथियां बढ़ा दी हैं। यह विस्तार निवेशकों ...और पढ़ें

मल्टी मॉडल लाजिस्टिक्स पार्क योजना। एआई जनरेटेड

मल्टी मॉडल लाजिस्टिक्स पार्क योजना। एआई जनरेटेड

HighLights

  1. आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ी।

  2. पार्क से 5000 नए रोजगार सृजित होंगे।

  3. व्यापार, परिवहन और वेयरहाउसिंग को मिलेगा बढ़ावा।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मल्टी मॉडल लाजिस्टिक्स पार्क योजना के लिए आवेदन की तिथियां बढ़ा दी हैं। प्राधिकरण ने इसकी जानकारी आम लोगों के साथ साझा कर दी है।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर-कप्पा-2 में भूखंड संख्या-एक पर 174.12 एकड़ में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित किया जाना है। आवेदकों के अनुरोध और जनहित को देखते हुए पंजीकरण और दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि में विस्तार किया गया है।

पंजीकरण की तिथि बढ़ी

वहीं, संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि 3 जुलाई के बजाय 10 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। वहीं ईएमडी और प्रोसेसिंग फीस जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई से बढ़ाकर 13 जुलाई कर दी गई है। दस्तावेजों को जमा करने की अंतिम तिथि भी 10 जुलाई के स्थान पर 16 जुलाई निर्धारित की गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव का कहना है कि इस योजना के तिथि के विस्तार का उद्देश्य अधिक से अधिक निवेशकों और कंपनियों को इस महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ना है।

वेयर हाउसिंग को बढ़ावा मिलेगा

मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क बनने से क्षेत्र में व्यापार, परिवहन और करीब पांच हजार लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। पार्क में सड़क, रेल और एयर कार्गो की कनेक्टिविटी होगी, जिससे आयात-निर्यात और वेयर हाउसिंग को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के लाखों लोगों का इंतजार खत्म, स्टेडियम में बनेगी 60 मीटर सड़क; CM योगी के मास्टर प्लान में है शामिल

उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदक प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं और सभी जरूरी दस्तावेज समय सीमा में जमा कर सकते हैं।