ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जाम से मिलेगी मुक्ति, डीएससी मार्ग पर बनेगा 4 किमी लंबा एलिवेटेड रोड
ग्रेटर नोएडा के तिलपता क्षेत्र में डीएससी मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात के लिए 4 किमी लंबे एलिवेटेड ...और पढ़ें

तिलपता क्षेत्र में डीएससी मार्ग पर रोज लगने वाले जाम से अब जल्द राहत मिलेगी। (AI Generated Image)
HighLights
तिलपता डीएससी मार्ग पर बनेगा 4 किमी एलिवेटेड रोड।
सीईओ ने दी परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी, जाम से राहत।
उत्तर प्रदेश सेतु निगम तैयार करेगा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के तिलपता क्षेत्र में डीएससी मार्ग पर रोज लगने वाले जाम से अब जल्द राहत मिलेगी। यहां करीब चार किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनेगा। परियोजना को सीईओ ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके बाद इसका सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सेतु निगम को सौंपी है।
इस मद में प्राधिकरण ने सेतू निगम को करीब 35 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया है। एलिवेटेड रोड तिलपता गोलचक्कर के पास स्थित पुलिस चौकी से शुरू होगा और कंटेनर डिपो के पास जाकर खत्म होगा। इसी क्षेत्र से दादरी रेलवे ओवरब्रिज और रूपबास बाइपास भी जुड़ते हैं। यहां भारी वाहनों और लोकल ट्रैफिक एक साथ होने के कारण हर दिन लंबा जाम लगता है।
एलिवेटेड रोड पर कंटेनर डिपो जाने वाले भारी वाहन चलेंगे
वरिष्ठ प्रबंधक परियोजना विभाग प्रभात शंकर ने बताया कि एलिवेटेड रोड पर कंटेनर डिपो जाने वाले भारी वाहन चलेंगे। इससे मुख्य सड़क पर दबाव कम होगा। मौजूदा सड़क स्थानीय लोगों के लिए पहले की तरह खुली रहेगी। रोड कितने लेन का होगा और निर्माण पर कुल कितना खर्च आएगा इसका आंकलन डीपीआर तैयार होने के बाद ही किया जा सकेगा।
ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने कहा कि शहर में ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है। तिलपता गोलचक्कर और कंटेनर डिपो के पास जाम आम समस्या बन गई थी। एलिवेटेड रोड बनने से आवागमन सुगम होगा और लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इस पर तेजी से काम होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।