विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्विस रोड से हाइराइज सोसायटियों तक अंधेरे में डूबा ग्रेटर नोएडा, खराब स्ट्रीट लाइट से लोग परेशान

Published: Thu, 17 Sep 2026 07:40 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टरों और संपर्क मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने से अंधेरा छाया रहता है, जिससे निवासियों ...और पढ़ें

अंधेरे में डूबी ग्रेनो की सड़कें

अंधेरे में डूबी ग्रेनो की सड़कें

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टरों में स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब हैं।

  2. अंधेरे के कारण लोगों को परेशानी और सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं।

  3. प्राधिकरण की लापरवाही से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। शहर के कई सेक्टरों, सर्विस रोड और हाइराइज सोसाायटियों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर अंधेरा छा जाता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सेक्टर म्यू टू, ओमीक्रान, जीटा व ईटा आदि सेक्टरों में महीनों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। यह हालात तब है जबकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए एजेंसी का चयन कर रखा है।

कई बार सेक्टर के लोग प्राधिकरण के साथ होने वाली बैठकों में इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठा चुके हैं, लेकिन आश्वासन मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती।

सेक्टर में ज्यादातर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। वर्षा की वजह से सड़कों के किनारे घनी झाड़ियां व घास खड़ी है। जिसकी वजह से सड़कों व पार्कों में जहरीले कीड़े व सांप बिच्छू आदि विचरण करते रहते हैं। समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए।
-मेघराज सेक्टर ओमीक्रान टू

पूर्व की बैठकों में कई बार खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या से लोगों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जाता। समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए।
-आलोक नागर , सेक्टर डेल्टा टू

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-3F की गलियों में छंटेगा अंधेरा, खराब स्ट्रीट लाइटें बदलने का काम शुरू