विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा के छात्र-खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, सिर्फ 59 रुपये में खेलें बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस

Published: Wed, 20 May 2026 07:18 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में छात्रों को अब मात्र 59 रुपये में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और ...और पढ़ें

छात्रों को अब मात्र 59 रुपये में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस जैसी खेल सुविधाएं मिलेंगी।

 छात्रों को अब मात्र 59 रुपये में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस जैसी खेल सुविधाएं मिलेंगी।

HighLights

  1. मात्र 59 रुपये में खेल सुविधाओं का लाभ।

  2. बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस जैसे खेल उपलब्ध।

  3. युवाओं को फिटनेस और प्रतिभा निखारने का मौका।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स ने छात्रों और खेल प्रेमियों के लिए एक शानदार पहल की है। अब यहां युवा मात्र 59 रुपये में बास्केटबाल, वालीबाल और टेबल टेनिस जैसी लोकप्रिय खेलों की सुविधाएं दी जा रही हैं।

महंगाई के इस दौर में कम खर्च में बेहतरीन खेल सुविधाएं मिलने से छात्रों में खेल के प्रति लगाव बढ़ेगा। कांप्लेक्स प्रशासन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और उनकी खेल प्रतिभा को निखारने का मंच देना है।

59 रुपये में कई खेलों का विकल्प

कांप्लेक्स में सिर्फ बास्केटबाल, वालीबाल और टेबल टेनिस ही नहीं, बल्कि फुटबाल सहित कई अन्य इंडोर और आउटडोर खेलों की भी व्यवस्था की गई है। छात्र अपनी रुचि और पसंद के अनुसार किसी भी खेल का चयन कर सकते हैं। सभी कोर्ट और मैदान अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किए गए हैं। इस सुविधा से उभरते खिलाड़ियों को प्रोफेशनल माहौल में सीखने का अवसर मिलेगा।

कैसे करें बुकिंग

सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों को पहले से अपना टाइम स्लाट बुक करना होगा। बुकिंग प्रक्रिया को बेहद सरल रखा गया है ताकि अधिक से अधिक युवा इसका फायदा उठा सकें। कांप्लेक्स सुबह से शाम तक खुला रहता है, जिससे स्कूल-कालेज के बाद भी छात्र आसानी से प्रैक्टिस कर सकते हैं।

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के असिस्टेंट मैनेजर खेल राहुल शर्मा का कहना है कि कम फीस में खेल का माहौल मिलने से युवा मोबाइल और स्क्रीन से दूर होकर मैदान की ओर लौटेंगे। इससे न सिर्फ शारीरिक विकास होगा बल्कि टीम भावना और अनुशासन जैसे गुण भी विकसित होंगे।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एसटीपी का निर्माण 70 प्रतिशत पूरा, साल के अंत तक होगा शुरू