विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में ग्रेप-4 की पाबंदियों का असर, नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं चलेंगी हाइब्रिड मोड में

Published: Mon, 19 Jan 2026 11:26 PM (GMT+05:30)

ग्रेटर नोएडा में सोमवार से नर्सरी से 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल हाइब्रिड मोड में संचालित होंगे। जिला ...और पढ़ें

नोएडा में हाइब्रिड मोड में चलेंगे स्कूल। फाइल फोटो

नोएडा में हाइब्रिड मोड में चलेंगे स्कूल। फाइल फोटो

HighLights

  1. नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में।

  2. ग्रेप-4 पाबंदियों के कारण यह निर्णय लिया गया।

  3. नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सोमवार से सभी बोर्ड के नर्सरी से लेकर 12 तक के स्कूल खुल जाने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से कक्षाओं को हाइब्रिड मोड में संचालित करने का आदेश जारी किया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेप चार की पाबंदियों के कारण जनपद के सभी स्कूल हाइब्रिड मोड में संचालित होंगे। यदि किसी स्कूल की ओर से नियमों का उल्लंघन किया गया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- क्यों बंद हुए दिल्ली के पांच मेट्रो स्टेशनों पर एस्केलेटर? DMRC ने बताई यह वजह