क्यों बंद हुए दिल्ली के पांच मेट्रो स्टेशनों पर एस्केलेटर? DMRC ने बताई यह वजह
डीएमआरसी ने यात्रियों की सुरक्षा और तकनीकी खराबी से बचने के लिए पांच मेट्रो स्टेशनों - अक्षरधाम, मयूर विहार फेज-1, ...और पढ़ें

दिल्ली मेट्रो के पांच स्टेशनों के एस्केलेटर अस्थाई रूप से बंद रहेंगे। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पांच मेट्रो स्टेशन के एस्केलेटर अस्थाई रूप से बंद रहेंगे। डीएमआरसी के अनुसार अक्षरधाम, मयूर विहार फेज-1, मयूर विहार एक्सटेंशन, न्यू अशोक नगर और नोएडा सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन इस कार्य से प्रभावित होंगे।
इन स्टेशनों पर भूतल से प्लेटफार्म -2 को जोड़ने वाले एस्केलेटर ओवरहालिंग की अवधि के दौरान चालू नहीं रहेंगे।
मेट्रो प्रशासन का कहना है कि यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में किसी तरह की तकनीकी खराबी से बचने के लिए किया जा रहा है। ओवरहालिंग के दौरान एस्केलेटर के पुर्जों की गहन जांच और मरम्मत की जाएगी।
डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस अवधि में एस्केलेटर के बजाय स्टेशनों पर उपलब्ध लिफ्ट का उपयोग करें।
यह भी पढ़ें- कब सीखेंगे सिविक सेंस? मेट्रो स्टेशन पर शख्स के पेशाब करने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
