विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कब सीखेंगे सिविक सेंस? मेट्रो स्टेशन पर शख्स के पेशाब करने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Published: Mon, 19 Jan 2026 09:55 PM (IST)

दिल्ली मेट्रो के नरैना विहार स्टेशन पर एक व्यक्ति का पेशाब करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। लोग इसे सिविक ...और पढ़ें

मेट्रो स्टेशन पर खुलेआम पेशाब करता शख्स। (फोटो क्रेडिट - इंटरनेट मीडिया)

मेट्रो स्टेशन पर खुलेआम पेशाब करता शख्स। (फोटो क्रेडिट - इंटरनेट मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के भीतर गंदगी फैलाना आम परेशानी है। लोग खाने-पीने की चीजों के पैकेट इधर-उधर फेंक देते हैं। इतना तो फिर भी ठीक है लेकिन क्या कोई मेट्रो स्टेशन पर पेशाब जैसी शर्मनाक हरकत भी कर सकता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मेट्रो स्टेशन के भीतर पेशाब करता नजर आ रहा है। अब लोग एक ही बात कह रहे हैं कि इस आदमी का सिविक सेंस आखिर कहां चला गया।

मेट्रो स्टेशन पर कर दिया पेशाब

मेट्रो स्टेशन जैसी जगह पर पेशाब करने के बारे में कोई सोच भी कैसे सकता है, जहां हर तरफ न जाने कितने कैमरे लगे होते हैं। ये वीडियो दिल्ली के नरैना विहार मेट्रो स्टेशन का है। कोई भी इंसान जो नशे में धुत नहीं है और जिसकी सोचने समझने की शक्ति ठीकठाक है, वह कभी भी मेट्रो परिसर में पेशाब करने के बारे में तो नहीं सोचेगा। मान भी लें कि पेशाब करने वाला नशे में था या फिर उसका दिमागी संतुलन हिला हुआ था, तो वह ऐसी शर्मनाक हरकत करते समय पीछे मुड़कर नहीं देखेगा।

यह भी पढ़ें- 'आतंकवाद पर दिखाओ जीरो टॉलरेंस...', पोलैंड के विदेश मंत्री को जयशंकर की दो टूक

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर पेशाब का वीडियो वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में मेट्रो स्टेशन के भीतर पेशाब कर रहा शख्स बखूबी जानता था कि वह गलत कर रहा है, तभी तो वह पेशाब करते समय पीछे जरूर देख रहा है कि कोई उसे देख तो नहीं रहा। जैसे ही उसे लगता है कि कोई उसे कैमरे में कैद कर रहा है वह इस शर्मनाक करतूत को अंजाम देने के बाद जल्दबाजी में वहां से आगे बढ़ जाता है।

एस्केलेटर के नीचे शीशे पर किया पेशाब

वायरल हो रहा वीडियो नरैना विहार मेट्रो स्टेशन की पिंक लाइन का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा आदमी एस्केलेटर के नीचे शीशे पर पेशाब करते हुए दिखाई दे रहा है। ऐसी हरकत या तो कोई नशे में धुत इंसान कर सकता है या फिर वह, जिसका सिविक सेंस बिल्कुल भी काम नहीं करता हो।दिल्ली मेट्रो में पेशाब करते हुए पकड़े जाने पर डीएमआरसी यात्री पर कार्रवाई कर सकती है। इस शख्स पर क्या एक्शन होगा, ये देखना होगा।

ऑनलाइन शर्मिंदा करने की प्रवृत्ति पर भी उठे सवाल

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक दूसरा पहलू भी जोर पकड़ रहा है, ‘ऑनलाइन पब्लिक शेमिंग’ की बढ़ती प्रवृत्ति का। कई लोग यह दलील दे रहे हैं कि हर मेट्रो स्टेशन पर शौचालय उपलब्ध नहीं होता, और संभव है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति किसी चिकित्सकीय समस्या, जैसे डायबिटीज, से पीड़ित हो, जहां बार-बार पेशाब आना एक आम लक्षण है।

कुछ महीनों पहले महाराष्ट्र में भी एक युवक के साथ ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें उसे खुले में पेशाब करने पर उसे बुरी तरह ट्रोल किया गया था। बाद में मानसिक दबाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया था।

हाल ही में केरल में भी एक व्यक्ति ने ऑनलाइन उत्पीड़न के कारण जान दे दी, जब उसकी एक महिला द्वारा रिकॉर्ड की गई वीडियो वायरल हुई और उस पर भारी मात्रा में ट्रोलिंग हुई।

इन घटनाओं ने इस बात पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं कि क्या बिना तथ्य जाने किसी व्यक्ति को इंटरनेट पर बदनाम करने का सिलसिला समाज को और अधिक असंवेदनशील बना रहा है।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद भ्रामक दवाओं के विज्ञापनों पर सख्ती, उपराज्यपाल सीधे लेंगे एक्शन