विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP ट्रेड शो में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 550 CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; 7 DCP समेत हजारों पुलिसकर्मी तैनात

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:25 AM (IST)

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले यूपी ट्रेड शो-2026 के लिए सुरक्षा ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. यूपी ट्रेड शो-2026 की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था तैयार।

  2. आयोजन स्थल 9 जोन, 20 सेक्टरों में बंटा, 550 सीसीटीवी।

  3. हजारों पुलिसकर्मी, पीएसी, आरएएफ बल तैनात रहेगा।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यूपी ट्रेड शो-2026 के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुगम रखने खाका खींच लिया है। इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले आयोजन में देश-विदेश से हजारों खरीदार, उद्यमी, प्रतिनिधि और आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद है।

आयोजन स्थल को 9 जोन और 20 सेक्टरों में बांटा गया है। 24 घंटे एक्टिव रहने वाले कंट्रोल कमांड सेंटर से निगरानी होगी। 550 सीसीटीवी के अलावा ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीक से भी नजर रखी जाएगी। संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई होगी।

पुलिस कमिश्नरेट ने आयोजन के दौरान सुरक्षा को पुख्ता रखने पुलिस अधिकारियों समेत अन्य की ड्यूटी भी लगा दी हैं। इसके तहत सात डीसीपी, 14 एडीसीपी, 38 एसीपी, 80 इंस्पेक्टर, 300 उपनिरीक्षक, 40 महिला उपनिरीक्षक और 1500 कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे।

महिला सुरक्षा के लिए 150 महिला कांस्टेबल अलग से रहेंगी। पीएसी की सात कंपनियां और आरएएफ की एक कंपनी भी मौके पर मौजूद रहेगी।

यातायात व्यवस्था सुगम रखने यह है व्यवस्था

ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 3 एसीपी ट्रैफिक, 10 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 20 टीएसआइ और 450 ट्रैफिक कांस्टेबल लगाए गए हैं। आगंतुकों के लिए 7 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जिनमें 15 हजार से अधिक वाहन खड़े हो सकेंगे। नासा पार्किंग में अकेले 10 हजार वाहनों की क्षमता होगी।

डायवर्जन प्लान की जानकारी इंटरनेट मीडिया पर दी जाएगी। विदेशी मेहमानों को होटल से वेन्यू तक सुरक्षित परिवहन मिलेगा।

यह भी पढ़ें- माटी के हुनर को मिलेगा वैश्विक मंच: UP International Trade Show में बिखरेगी गोरखपुर के 'टेराकोटा' की चमक

यह भी पढ़ें- आध्यात्म के साथ अब व्यापार में भी चमकेगी काशी, UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया देखेगी बनारसी हुनर