3 लाख से शुरू हुई बोली और 14.75 लाख पर लगी मुहर! सूरजपुर पुलिस ने नीलाम किए 83 सीज वाहन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली में ऑपरेशन क्लीन-दो के तहत 83 जब्त वाहनों की नीलामी की गई। यह नीलामी मोहम्मद ...और पढ़ें
-1794832831880_m.webp)
थाने में नीलाम हुए वाहन। सोशल मीडिया
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन-दो के तहत सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को 83 सीज वाहनों की नीलामी कराई।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के मुताबिक, धारा 207 एमवी एक्ट से संबंधित सीज 83 वाहनों की नीलामी की गई। इनमें 48 वाहन, 32 तीन पहिया और तीन चार पहिया वाहनों की बोली लगी।
न्यूनतम बोली तीन लाख रुपये से शुरू हुई और अंतिम बोली मोहम्मद आकिल के पक्ष में 14. 75 लाख रुपये में छूटी।
इस मौके पर डीसीपी सेंट्रल डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एसीपी तृतीय सेंट्रल, प्रभारी निरीक्षक सूरजपुर, आरआई टेक्निकल और परिवहन अधिकारी मौजूद रहे।