ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-वन में संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत
ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-वन में एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-वन में तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत।
HighLights
गौर सिटी-वन में युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत।
मृतक की पहचान पुलकित गौतम के रूप में हुई है।
स्वजन के अनुसार, युवक लंबे समय से डिप्रेशन में था।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के फर्स्ट एवेन्यू गौर सिटी-वन में एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार डायल-112 पर सूचना मिली कि एक युवक तीसरी मंजिल से गिर गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान पुलकित गौतम पुत्र रोशन लाल निवासी फर्स्ट एवेन्यू गौर सिटी-1 के रूप में हुई है। स्वजन से पूछताछ में पता चला कि वह काफी समय से डिप्रेशन में था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
