विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 मिनट तक कोई नहीं आया... ग्रेटर नोएडा में तीन मंजिल नीचे गिरी लिफ्ट, डिलीवरी ब्वॉय के पैर में डालनी पड़ी रॉड

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:14 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा की महागुन मायवुड्स सोसायटी में लिफ्ट हादसे में डिलीवरी ब्वॉय श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। 15 ...और पढ़ें

लिफ्ट में फंसा डिलीवरी ब्वॉय। जागरण

लिफ्ट में फंसा डिलीवरी ब्वॉय। जागरण

HighLights

  1. डिलीवरी ब्वॉय लिफ्ट हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ।

  2. लिफ्ट तीन मंजिल गिरी, पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ।

  3. परिवार और एओए ने रखरखाव में लापरवाही पर सवाल उठाए।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। महागुन मायवुड्स सोसायटी में मंगलवार देर रात लिफ्ट हादसे में डिलीवरी ब्वॉय श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहने के बाद वह खुद गेट खोलकर निकलने की कोशिश में तीन मंजिल नीचे लिफ्ट गिर गई।

हादसे में उसके पैर में तीन जगह फ्रैक्चर हो गया और मांस बुरी तरह कुचल गया। डॉक्टरों को ऑपरेशन कर पैर में रॉड डालनी पड़ी। उसकी कमर और छाती में भी गंभीर चोटें हैं।

11:28 बजे डिलीवरी देने आया था श्याम

श्याम मंगलवार रात 11:28 बजे सोसायटी में डिलीवरी देने पहुंचा था। वह टावर की लिफ्ट में सवार हुआ तो लिफ्ट पहली और दूसरी मंजिल के बीच अटक गई। उसके भाई सुमित ने बताया कि श्याम ने इमरजेंसी अलार्म बजाया और गेट पीट-पीटकर मदद मांगी, लेकिन 15 मिनट तक कोई नहीं आया।

निराश होकर उसने खुद हाथों से गेट खोलने की कोशिश की। अचानक लिफ्ट तेजी से नीचे आई ।चीख सुनकर लोग दौड़े और उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

परिवार की हालत खराब, एओए ने उठाए सवाल

सुमित ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और इलाज में भारी खर्च आ रहा है। परिवार बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ पुलिस शिकायत कर इलाज का खर्च दिलाने की मांग करेगा।

एओए अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि लिफ्ट रखरखाव में लापरवाही को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। हादसे में जान भी जा सकती थी।

सोसायटी के लोगों का आरोप है कि समय पर सुरक्षाकर्मी पहुंच जाता तो हादसा टल जाता। हर महीने मेंटेनेंस शुल्क के बाद भी लापरवाही निवासियों की जान से खिलवाड़ है। लोगों ने लिफ्टों की सुरक्षा जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- '1 घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार, बेहोश होकर गिरे लोग'; दिल्ली में टला बड़ा हादसा