'1 घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार, बेहोश होकर गिरे लोग'; दिल्ली में टला बड़ा हादसा
Jharkhand Bhawan Delhi: दिल्ली के झारखंड भवन में पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार करीब एक घंटे तक लिफ्ट में ...और पढ़ें
HighLights
पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार लिफ्ट में फंसा।
दिल्ली के झारखंड भवन में एक घंटे तक फंसे रहे।
रेस्क्यू के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Jharkhand Bhawan News: देश की राजधानी दिल्ली में लिफ्ट में लापरवाही का एक हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। मामला इतना गंभीर है कि पूर्व सांसद का परिवार करीब एक घंटे तक बंद लिफ्ट के अंदर ही फंसा रहा।
वहीं, मौके पर पहुंची टीम ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि एक सदस्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना मंगलवार रात की
दरअसल, दिल्ली के झारखंड भवन में पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार मंगलवार यानी (29 सितंबर) की रात को लिफ्ट में फंस गया। इस दौरान उनका परिवार करीब एक घंटे तक लिफ्ट के अंदर ही फंसा रहा, जिससे ले बेहोश हो गए।
अस्पताल में भर्ती कराया
वहीं, सूचना मिलने के बाद टेक्नीशियन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू कर सभी को लिफ्ट से बाहर निकाला और बसंत विहार के होली एंजिल्स अस्पताल में भर्ती कराया।
लिफ्ट में तकनीकी खराबी आई
झारखंड भवन के सूत्रों ने बताया कि लिफ्ट में चार लोगों के ही आने-जाने की क्षमता है, लेकिन एक साथ छह लोगों के लिफ्ट में चढ़ने से तकनीकी खराबी (Jharkhand Bhawan Lift Accident) आई है।
घूरन राम ने CCTV फुटेज मांगी
उधर, परिवार के सदस्यों की हालत देखकर पूर्व सांसद घूरन राम काफी नाराज हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज की मांग की है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि घटना के दिन झारखंड भवन से कोई सूचना नहीं मिली थी और मामले की जानकारी उन्हें आज प्राप्त हुई है।
