विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूं ही नहीं गई इंजीनियर की जान! नोएडा में रात में चलता है बड़ा 'खेल'; जेब गर्म कर अधिकारी भी 'मौन'

Published: Fri, 23 Jan 2026 03:33 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बावजूद अवैध मिट्टी खनन जारी है। बेसमेंट बनाने के नाम ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खोदाई करती जेसीबी मशीन। जागरण

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खोदाई करती जेसीबी मशीन। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में बेसमेंट बनाने के लिए प्लॉट में भरे पानी में कार के साथ डूबे सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद भी अधिकारी नहीं चेते। जिस समय हम थक हारकर रात के समय चैन की नींद सोते हैं। उस समय भी मिट्टी खनन माफिया धरती की कोख को बेसमेंट खोदने के नाम पर बिना अनुमति खोखला कर रहे हैं।

लोगों की मानें तो मोटी कमाई का यह धंधा पुलिस व प्रशासन की मिलीभगत से खूब फल-फूल रहा है। सरकारी मुलाजिमों की जेब गर्म करने के बाद पूरी रात पीला पंजा व डंफरों का आवागमन फर्राटा भरते देखा जा सकता है।

पूर्व में गठित की थी जिलाधिकारी ने समिति

तत्कालीन जिलाधिकारी बीएन सिंह ने अवैध खनन का मुद्दा उठने पर मिट्टी माफिया पर नकेल कसने के लिए समिति का गठन किया था। लेखपालों को क्षेत्र भ्रमण के साथ माफिया को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। उस दौरान खनन माफिया पर नकेल कसने के लिए गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें- इंजीनियर मौत मामले में नोएडा प्राधिकरण के ऑफिस पहुंची SIT, फायर-पुलिस समेत कई विभागों के बयान होंगे दर्ज

बताया कि उस दौरान प्रशासन ने 90 लोगों की सूची भी तैयार की थी, लेकिन तत्कालीन जिलाधिकारी का तबादला होते ही कार्रवाई ठंडे बसते में चली गई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के खेदना, सैनी, सुनपुरा, तुस्याना समेत आसपास के गांवों में खनन माफिया पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारियों से सांठ-गांठ करके दिनरात मिट्टी खोदाई के कार्य में लिप्त रहते हैं। बेसमेंट खोदने के नाम पर करोड़ों के राजस्व का चुना लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- नोएडा पुलिस के दावे हाईटेक पुलिसिंग के और हकीकत..., इंजीनियर की मदद के लिए खाली हाथ पहुंचे थे पीआरवी जवान

यह भी पढ़ें- नोएडा के इंजीनियर का आखिरी वीडियो, घने कोहरे के बीच फ्लैश लाइट में 'नाकाम रेस्क्यू' की कोशिश