विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में IGL गैस पाइपलाइन में लगी भीषण आग, इलाके में दहशत का माहौल

Published: Mon, 28 Sep 2026 09:01 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में शारदा यूनिवर्सिटी के पीछे IGL की गैस पाइपलाइन लीक होने से भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

शारदा यूनिवर्सिटी के पीछे IGL की गैस पाइपलाइन लीक होने से भीषण आग लग गई।

शारदा यूनिवर्सिटी के पीछे IGL की गैस पाइपलाइन लीक होने से भीषण आग लग गई।

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में IGL गैस पाइपलाइन लीक से आग

  2. शारदा यूनिवर्सिटी के पीछे नॉलेज पार्क-3 में घटना

  3. कोई जनहानि नहीं, पर इलाके में दहशत फैली

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 में शारदा यूनिवर्सिटी के पीछे IGL की गैस पाइपलाइन लीक होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं।

आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां और IGL की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने एहतियातन गैस सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन पाइपलाइन के पास बसी कॉलोनी में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा बस आग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को भेजा नोटिस, घटना पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट