विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा: पास्ता में कीड़ा मिलने से गर्ल्स हॉस्टल में मचा हड़कंप, किचन सील; जांच के लिए भेजा सैंपल

Published: Sat, 28 Nov 2026 05:13 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के मगध इन गर्ल्स हॉस्टल में पास्ता में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की। डीएम के संज्ञान लेने पर हॉस्टल का किचन सील कर दिया गया और पास्ता का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।

गर्ल्स हॉस्टल में कीड़ा वाला पाश्ता। जागरण

गर्ल्स हॉस्टल में कीड़ा वाला पाश्ता। जागरण

HighLights

  1. पास्ता में कीड़ा मिलने का वीडियो हुआ वायरल।

  2. खाद्य सुरक्षा विभाग ने हॉस्टल किचन किया सील।

  3. किचन की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में सोशल मीडिया पर गुरुवार शाम नॉलेज पार्क स्थित मगध इन गर्ल्स हॉस्टल में पाश्ता में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

वहीं, शुरुआत में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले में अनभिज्ञता जताई, लेकिन डीएम मेधा रूपम के संज्ञान लेने के बाद हरकत में आए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को हास्टल के किचन का निरीक्षण किया।

इस दौरान किचन में समुचित साफ-सफाई न मिलने व पाश्ता में कीड़ा मिलने की शिकायत पर उसका नमूने का लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया है। तत्काल इस मामले में डीएम के आदेश पर कार्रवाई करते हुए हॉस्टल के किचन को सील कर दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मामले संज्ञान में आने में बाद डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल मौके पर जांच करने पहुंचे।

संचालन पर रोक दिया

वहीं, जांच के दौरान अधिकारियों ने मेस के किचन की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव और भोजन बनाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। किचन में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर अधिकारियों ने सुधार होने तक किचन के संचालन पर रोक दिया है।

टीम ने मौके से पाश्ता का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। नमूने की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि छात्राओं के स्वास्थ्य से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

हॉस्टल प्रबंधन को किचन में साफ-सफाई, स्वच्छता मानकों का पालन और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। सुधार के बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। तभी किचन को फिर से संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।