ग्रेटर नोएडा: ईकोटेक-3 में पड़ोसी दोस्त ने विवाद के बाद किया कत्ल, जंगल में फेंका शव; पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 क्षेत्र में दोस्त ने शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक युवक की गला घोंटकर ...और पढ़ें

ईकोटेक-3 क्षेत्र में हत्या का मामला। (सांकेतिक तस्वीर: AI-generated)
HighLights
दोस्त ने शराब विवाद में युवक की हत्या की
गला घोंटकर शव लखनावली जंगल में फेंका गया
पुलिस ने आरोपित दोस्त को हिरासत में लिया है
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक को घर से बुला कर ले गए दोस्त ने शराब पीने के बाद हुए विवाद में गला घोंटकर हत्या कर शव लखनावली स्थित जंगल में फेंक दिया। पीड़ित स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया आरोपित से पूछताछ के बाद ही हत्या करने का कारण पता चलेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने व जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने शुरू की तलाश
बताया जा रहा है कि मूलरूप से अलीगढ़ जिले के दारों थाना अंतर्गत मस्तीपुर निवासी पवन शर्मा (40) वर्तमान में कुलेसरा में किराए पर रहता था। पीड़ित स्वजन के मुताबिक, पड़ोसी ललित शर्मा बुधवार शाम घर से पवन शर्मा को बुला कर ले गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परेशान स्वजन ने तलाश शुरू की, लेकिन पवन नहीं मिला।
आरोपित से की गई पूछताछ
स्वजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली पहुंच कर पूरी घटना बता गुमशुदगी दर्ज कराई। सूत्रों का कहना है कि संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपित ललित को हिरासत में लेकर पूछताछ की।सामने आया कि बैठकर शराब पीने के बाद नशे में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
इस बीच आक्रोशित ललित ने पवन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव ठिकाने लगाने के लिए सूरजपुर क्षेत्र के लखनावली के पास फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वासियों को जाम से बड़ी राहत, ईकोटेक-3 रोड होगी 6 लेन; जल्द शुरू होगा काम
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक-3 की इलेक्ट्रॉनिक चिप कंपनी में लगी आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत; 3 घायल
