विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा: सोसायटी की 21वीं मंजिल से कूद कर इंजीनियर ने किया सुसाइड, जांच में सामने आई ये वजह

Published: Wed, 14 Oct 2026 05:51 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा की सेंचुरियन पार्क सोसायटी में 21वीं मंजिल से कूदकर एक इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। मृतक हर्षित लवानिया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर ने 21वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या।

  2. मृतक हर्षित लवानिया पत्नी से विवाद के कारण था तनाव में।

  3. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में साेसायटी में 21वीं मंजिल से कूद कर युवक ने आत्महत्या कर ली। पत्नी से विवाद के चलते पिछले करीब पांच माह से वह फ्लैट में अकेला रह रहा था। मृतक की पहचान आगरा के पुलिस लाइन निवासी हर्षित लवानिया (31) के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया।

पुलिस चौकी चेरी काउंटी के इंचार्ज अंकित के मुताबिक, सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सेंचुरियन पार्क टेरिस होम सोसायटी में 21वीं मंजिल के फ्लैट से युवक ने कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया है।

आसपास के लोगों ने जीवित होने की उम्मीद में आनन-फानन युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। घटना स्थल और फ्लैट की जांच की थी, फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।

लंबे समय से चल रहा था पत्नी से विवाद

सूचना पर हर्षित के पिता अमिताभ लवानिया समेत अन्य स्वजन पहुंचे। उनका कहना था कि हर्षित एक कंपनी में नौकरी करता था। फ्लैट में वह अकेला ही रहता था। पिछले काफी समय से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इससे वह मानसिक तनाव में था।

आशंका है कि इसी के चलते बेटे ने कूद कर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया पारिवारिक कारणों के चलते युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाया जाना प्रतीत हो रहा है। स्वजन ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।