विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा: गाड़ियों के काफिले से खतरनाक स्टंटबाजी, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

Published: Sun, 04 Oct 2026 11:42 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा में गाड़ियों के काफिले द्वारा खतरनाक स्टंटबाजी के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें युवक यातायात नियमों का उल्लंघन करते दिख रहे हैं।

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में गाड़ियों के काफिले की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल।

  2. युवकों ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर राहगीरों को जोखिम में डाला।

  3. पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की, कार्रवाई का आश्वासन।

संवाद सहयोग, दनकौर (ग्रेटर नोएडा)। ग्रेटर नोएडा में कोतवाली क्षेत्र में गाड़ियों के काफिले के साथ खतरनाक स्टंटबाजी के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वायरल वीडियो में कुछ हुड़दंगी युवक गाड़ी को डांस कराते दिख रहे हैं, जबकि अधिकांश युवक गाड़ियों के शीशों से आधे बाहर निकलकर नाचते दिख रहे हैं। युवकों द्वारा यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए राहगीरों की जान को भी जोखिम में डाला गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार, वायरल वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है, जो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

हुड़दंग मचाते हुए स्टंटबाजी

बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति के स्वागत के लिए गाड़ियों का काफिला क्षेत्र के कनारसी गांव से निकला और सलेमपुर गुर्जर गांव तक जमकर हुड़दंग मचाते हुए स्टंटबाजी की गई। स्टंटबाजी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ियों के नंबरों के आधार पर स्टंट करने वालों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 'Love U, ये चॉकलेट खाओ', बाइक सवार को बीच रास्ते में रोककर राहुल गांधी ने क्यों किया ऐसा? वीडियो वायरल