'बेहद मुश्किल था बाहर निकलना', ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में जिंदा बचे यात्रियों ने बताया आंखों देखा खौफनाक मंजर
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस अग्निकांड में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने से 9 लोगों की मौत। मनोज कुमार शर्मा
HighLights
ग्रेटर नोएडा में भीषण बस अग्निकांड में 9 लोगों की मौत।
बस में धुआं भरने से बाहर निकलना बेहद मुश्किल था।
जीवित बचे यात्रियों ने आंखों देखा खौफनाक मंजर सुनाया।
डिजिटल डेस्क, ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुधवार की देर रात को एक भीषण हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हालांकि, कुछ लोगों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में जिंदा बचे यात्रियों ने आंखों देखा मंजर बताया है।
हादसे में बचे यात्रियों के अनुसार, कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया था। वह इतना भयावह मंजर था कि कुछ लोगों की जलकर मौत हो गई और शवों के कंकाल बन गए। मरने वालों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं। करीब 5 घंटे तक राहत-बचाव का कार्य चला और बस की बॉडी को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।
एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास हुआ हादसा
यह दर्दनाक हादसा बुधवार देर रात ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास हुआ। डबल डेकर स्लीपर बस में आग लगने से 9 लोग जिंदा जल गए, जबकि अफरा-तफरी के बीच कई लोगों की जान बच गई।
आग लगने से पूरी तरह जल गई बस। मनोज कुमार शर्मा
हादसे के वक्त मैं सो रही थी
हादसे में जिंदा बची एक महिला यात्री का कहना है, 'हादसे के वक्त मैं सो रही थी, जब किसी ने जोर से दरवाजा पीटा तो मेरी आंख खुली। मैंने देखा कि बस के अंदर अचानक अफता-तफरी का माहौल था।
हादसे में जिंदा बची महिला ने बताया आंखों देखा मंजर। ANI
महिला ने बताया कि मैंने अपना कोई सामान नहीं उठाया और अपने जूते भी नहीं पहने। मैंने सिर्फ अपना फोन उठाया और बाहर निकल गई।
बस में आग लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। मनोज कुमार शर्मा
एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे लोग
महिला के अनुसार, इतनी भीड़ थी कि लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। मुझे धक्का दिया गया लेकिन, किसी ने मुझे बाहर निकाला। मुझे उसके बाद कुछ और याद नहीं है। बताया कि बस के अंदर पूरी तरह से धुआं भर गया था और वह सीन बहुत अस्त-व्यस्त था और बाहर निकलना बेहद मुश्किल था।
आग लगने से पूरी तरह जल गई बस। मनोज कुमार शर्मा
धुएं से घुट रहा था लोगों का दम
महिला ने बताया कि इतना धुआं था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने बताया कि धुएं से लोगों का अंदर दम घुट रहा था। बहुत कम लोग बच पाए, सिर्फ वही लोग जो धक्का-मुक्की के बीच से बाहर निकल गए।
प्रशासन ने सुरक्षित बच्चे यात्रियों को टेंपो ट्रैवलर से महोबा के लिए भेजो। मनोज कुमार शर्मा
महिला ने बताया कि इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। मेरे पीछे काफी लोग थे जो शायद बाहर नहीं निकल पाए, क्योंकि मैं खुद काफी देर से बाहर निकला था।
आग का पता चलते ही दौड़ पड़े
हादसे में बचे एक अन्य यात्री ने बताया कि जब मैं सो गया, तो किसी ने मुझे जगाया और कहा कि बस में आग लग गई है। इसके बाद हम सब बाहर निकलने के लिए दौड़े। वहां से निकलना आसान नहीं था, क्योंकि बस के अंदर बहुत धुआं था। उन्होंने बताया कि हम किसी तरह घबराहट में बाहर निकल गए।
