ग्रेटर नोएडा के श्रेयस का कमाल, जेईई मेन में 99.99 परसेंटाइल और ऑल इंडिया 23वीं रैंक की हासिल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के श्रेयस मिश्रा ने जेईई मेन में 99.99 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया में 23वीं रैंक हासिल ...और पढ़ें
-1776743147556_m.webp)
श्रेयस मिश्रा l
HighLights
श्रेयस मिश्रा ने जेईई मेन में 99.99 परसेंटाइल हासिल किया
ऑल इंडिया में 23वीं रैंक प्राप्त कर किया कमाल
दिल्ली और मुंबई आईआईटी में दाखिला पाने का सपना
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। JEE Mains Result 2026: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रायल नेस्ट सोसायटी में रहने वाले श्रेयस मिश्रा ने जेईई मेन में 99.99 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया में 23वीं रैंक हासिल की है। उनका सपना दिल्ली और मुंबई आईआईटी में दाखिला पाकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना है।
प्रथम सत्र में उन्होंने 100 पर्सेंटाइल के साथ दिल्ली में टॉप किया था। दिल्ली स्थित रोहिणी के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में श्रेयस 12वीं के छात्र हैं। अभी उनका 12वीं का परिणाम नहीं आया है। उन्होंने बताया कि वह कभी भी घंटे के हिसाब से पढ़ाई नहीं करते थे। जितनी देर पढ़ाई करते थे। उतनी देर एकाग्रता के साथ बैठते थे।
सोशल मीडिया से दूरी ने दिलाई सफलता
उन्होंने बताया कि हॉस्टल में रहकर उन्होंने पढ़ाई की है। हमेशा से सोशल मीडिया से दूरी ने ही उन्हें इतनी बड़ी सफलता दिलाई है। श्रेयस ने बताया कि वह हर विषय को बराबर समय देते थे, जिन बिंदुओं पर वह कमजोर थे उन पर ज्यादा फोकस रहता था।
उनका कहना है कि वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित घर पर महीने में कभी-कभी जाते हैं। हॉस्टल में भी कम ही दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि उनकी एक छोटी बहन है। जिनसे इस वर्ष सातवीं की परीक्षा दी है। अब उन्हें अपने 12वीं की परीक्षा परिणाम का इंतजार है।
