विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लड़की से लड़का बनने दिल्ली पहुंची युवती

By JagranEdited By:
Published: Fri, 22 Jul 2022 09:12 PM (IST)

बादलपुर के एक गांव निवासी लड़की को लड़का बनने का ऐसा शौक लगा।

लड़की से लड़का बनने दिल्ली पहुंची युवती
लड़की से लड़का बनने दिल्ली पहुंची युवती

संवाद सहयोगी, दादरी : बादलपुर के एक गांव निवासी लड़की को लड़का बनने का ऐसा शौक लगा कि वह घर छोड़कर दिल्ली चली गई। वहां पर ट्रांसजेंडर के लिए बने एक आश्रम में रहने लगी और नाम भी बदल लिया। हार्मोंस पैदा करने लिए इंजेक्शन व दवाएं लेने लगी। दवाओं से शरीर में अन्य बदलाव तो नहीं हुआ, लेकिन दाढ़ी व मूंछ आने लगी थी। बादलपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से उसे बरामद कर स्वजन को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि गांव निवासी युवती की उम्र लगभग 23 वर्ष है। कुछ दिन पूर्व वह अचानक घर से लापता हो गई। स्वजन के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर युवती की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। टीम बनाकर युवती की तलाश की जा रही थी। जांच के बाद पता चला था कि वह दिल्ली के आश्रम में है। दिल्ली पुलिस का सहयोग लेकर लड़की को वापस लाया गया। पुलिस ने बताया जांच के बाद पता चला है कि लड़की को लड़का बनने का शौक पिछले कुछ वर्ष से था। इंस्ट्राग्राम पर उसकी दोस्ती दिल्ली निवासी एक लड़की से हुई थी। दिल्ली निवासी लड़की ने अपने इंस्ट्राग्राम पर लिखा था कि अब वह लड़का बन गई है। इस कारण बादलपुर निवासी उसके झांसे में आ गई थी। दिल्ली निवासी लड़की द्वारा बताई गई दवाएं व इंजेक्शन लेने से बादलपुर निवासी लड़की के डाढ़ी व मूंछ आने लगी थी। साथ ही उसने अपना नाम भी आदित्य रख लिया था।

-------

अभिभावक अपने बच्चों पर रखें नजर :

इंटरनेट मीडिया पर युवाओं की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों पर हर पल नजर रखें। यह देखें कि बच्चे इंटरनेट मीडिया पर गलत संगत में न पड़े। साथ ही यह भी देखे कि बच्चे गलत लोगों की संगत में तो नहीं आ रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।