विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Greater Noida: दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा में भी सड़क पर खौफनाक घटना, हाईवे पर मिली सिर कुचली लड़की की लाश

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Mon, 02 Jan 2023 09:30 AM (IST)

Greater Noida News दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना के बाद ग्रेटर नोएडा से ...और पढ़ें

Greater Noida: ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर मिली सिर कुचली गई लड़की की लाश
Greater Noida: ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर मिली सिर कुचली गई लड़की की लाश

ग्रेटर नोएडा, जागरण डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आज सोमवार को ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर एक लड़की की लाश मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की पहचान छिपाने के लिए शव के सिर को कुचल दिया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर दादरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

गौतमबुद्धनगर पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार, 2 जनवरी को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर अज्ञात महिला के शव मिलने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी दादरी द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना से मौत होना प्रतीत हो रहा है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। मामले में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

ये भी पढ़ें- 

Delhi Girl Death: नशेड़ी युवक तेज आवाज में बजा रहे गाना, 12 KM शव घसीटने से चिथड़े उड़े; तन पर नहीं बचे कपड़े

Delhi Car Accident: युवती के मामा ने जताई निर्भया जैसी घटना की आशंका, मां ने कहा- कुछ गलत हुआ

Delhi Car Accident: दिल्ली में लड़की की घसीटकर हत्या, घटना पर एलजी बोले- 'मेरा सिर शर्म से झुक गया है'

उल्लेखनीय है कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना घटी। यहां शराब के नशे में धुत्त तेज रफ्तार बलेनो कार चालक ने पहले तो स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी, इसके बाद जमीन पर गिरी युवती के टायर के बीच में फंस जाने पर चालक उसे करीब 11 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया।

इस घटना में युवती के शव के चिथड़े उड़ गए। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं बच पाए। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह से कटकर अलग हो गए। जानकारी के मुताबिक, कार में पांच युवक सवार थे, सभी नशे में धुत्त थे और उन्होंने तेज आवाज में गाना बजा रखा था।