जीबीयू ने समाप्त की दागी शिक्षक की सेवाएं
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय जीबीयू में महिला खिलाड़ी व शिक्षिका से उत्पीड़न के आरोपित दागी शिक्षक को विवि से आउट कर दिया गया है। विवि प्रशासन ने दागी शिक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी है। आदेश में कहा गया है कि नौ सितंबर के बाद दागी शिक्षक एके गौतम का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। शिक्षक दो साल के अनुबंध के तहत विवि में कार्यरत है। दो साल में दागी शिक्षक पर तीन महिला उत्पीड़न के आरोप लगे। हर मामले की शिकायत विवि प्रशासन से हुई। जांच में आरोप सही पाए गए तो विवि प्रशासन ने दागी शिक्षक को विवि से बाहर का रास्ता दिखाया है। वहीं एक शिक्षिका से उत्पीड़न का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मामले की रिपोर्ट ईकोटेक एक कोतवाली में दर्ज है।
प्रवीण विक्रम ¨सह, ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय जीबीयू में महिला खिलाड़ी व शिक्षिका से उत्पीड़न के आरोपित दागी शिक्षक को विवि से आउट कर दिया गया है। विवि प्रशासन ने दागी शिक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। आदेश में कहा गया है कि नौ सितंबर के बाद दागी शिक्षक एके गौतम का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। शिक्षक दो साल के अनुबंध के तहत विवि में कार्यरत है। दो साल में दागी शिक्षक पर तीन महिला उत्पीड़न के आरोप लगे। हर मामले की शिकायत विवि प्रशासन से हुई। जांच में आरोप सही पाए गए तो विवि प्रशासन ने दागी शिक्षक को विवि से बाहर का रास्ता दिखाया है। वहीं एक शिक्षिका से उत्पीड़न का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मामले की रिपोर्ट ईकोटेक एक कोतवाली में दर्ज है।
बता दें कि जीबीयू में कार्यरत शिक्षक एके गौतम पर हाल ही में एक महिला खिलाड़ी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। आरोप लगा था कि छात्रा अपनी स्टडी रिपोर्ट जमा करने के लिए शिक्षक के केबिन में गई। वहां आरोपित शिक्षक ने छात्रा का यौन उत्पीड़न किया। शिक्षक की टिप्पणी सुनकर छात्रा इस कदर परेशान हो गई कि वह केबिन में ही बेहोश हो गई। छात्रा के बेहोश होने पर उसके दोस्तों ने उसको अस्पताल पहुंचाया था। छात्रा दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रही थी। उसने पूरी आपबीती अपने परिजन को सुनाई थी। परिजन ने हौसला दिखाया था और छात्रा के साथ हुई घिनौनी करतूत की शिकायत विवि के कुलपति डा. प्रभात कुमार से की है। कुलपति के आदेश पर कमेटी का गठन कर जांच की गई थी। इसके अलावा विवि में कार्यरत एक महिला शिक्षिका ने भी बीते साल दागी शिक्षक पर आरोप लगाया था कि विवि का समय समाप्त होने के बाद शिक्षक उसको जबरन अपने केबिन में रोक कर रखता था। उसके मोबाइल पर संदेश भेज कर उसे एक जाति विशेष के पक्ष में बात करने के लिए प्रेरित करता था। इस मामले की शिकायत भी कुलपति से हुई थी। जांच में दागी शिक्षक को दोषी पाया गया था।
---
लगातार बढ़ रहे थे मामले
जीबीयू में उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे थे। हालांकि कार्रवाई के बाद से अब ऐसे मामलों में कमी आई है। जीबीयू में पढ़ने वाली बिहार की एक छात्रा उत्पीड़न से परेशान होकर जीबीयू छोड़ कर वापस बिहार चली गई थी। इसके अलावा दिल्ली की रहने वाली एक छात्रा भी उत्पीड़न का शिकार हुई थी उसने मामले की रिपोर्ट भी ईकोटेक एक कोतवाली में दर्ज कराई थी।
---
जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। विवि प्रशासन एके गौतम की सेवाओं से संतुष्ट नहीं है। इस वजह से उसका अनुबंध आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नौ सितंबर के बाद शिक्षक की सेवाएं विवि में समाप्त हो जाएंगी।
अशोक कुमार ¨सह, रजिस्ट्रार, जीबीयू