विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गौतमबुद्ध नगर में MSME का बूम: एक साल में 10905 नई इकाइयां बनीं, 96000 से ज्यादा नए रोजगार

Published: Wed, 02 Sep 2026 05:25 AM (IST)

गौतमबुद्ध नगर में एमएसएमई सेक्टर ने पिछले दो वित्तीय वर्षों में शानदार वृद्धि दर्ज की है, जिसमें इकाइयों की संख्या ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. एमएसएमई इकाइयों की संख्या में 23.2% की वृद्धि दर्ज की गई।

  2. पिछले वित्त वर्ष में 96,653 नए रोजगार सृजित हुए।

  3. मीडियम सेक्टर में निवेश में 120% की बढ़ोतरी हुई।

अर्पित त्रिपाठी, ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में एमएसएमई सेक्टर ने पिछले दो वित्तीय वर्षों में जबरदस्त तेजी दिखाई है। वित्त वर्ष 2025-26 में एमएसएमई सेक्टर में कुल पंजीकृत इकाइयों की संख्या 47,050 से बढ़कर 57,955 हो गई, जो 23.2 प्रतिशत की वृद्धि है।

इस दौरान कुल निवेश 1,470 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,816 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे बड़ा लाभ रोजगार सृजन में हुआ, जहां 3.34 लाख से बढ़कर 4.31 लाख रोजगार पैदा हुए, यानी 96,653 नए अवसर।

माइक्रो इकाइयां का इसमें 99 प्रतिशत का योगदान है, जबकि मीडियम सेक्टर में निवेश 120 प्रतिशत से बढ़कर 820 करोड़ रुपये हो गया, जो स्केल-अप का संकेत है।

वित्त वर्ष 2026-27 के चालू वर्ष में चार महीने यानी अप्रैल से जुलाई में 20,793 इकाइयां और 1.42 लाख रोजगार सृजन हो चुके हैं, जो आने वाले समय के लिए अच्छे संकेत हैं।

एमएसएमई सेक्टर में लगातार बढ़ रही इकाइयों और रोजगार के आंकड़े

वित्त वर्ष 2025-26 में एमएसएमई क्षेत्र में इकाइयों, निवेश और रोजगार के आंकड़ों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान कुल 57,955 एमएसएमई इकाइयां दर्ज हुईं, जबकि 4.31 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला।

वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती चार महीनों में ही 20,793 इकाइयां दर्ज हो चुकी हैं। वर्ष के अंत तक 60 हजार एमएसएमई इकाइयों का लक्ष्य रखा गया है।

वर्षवार एमएसएमई इकाइयां, निवेश और रोजगार

वर्ष श्रेणी इकाइयां निवेश (करोड़ रुपये) रोजगार
2024-25 माइक्रो 46,763 696.2 3,20,723
स्माल 263 401.5 8,305
मीडियम 24 372.8 5,513
2025-26 माइक्रो 57,748 696 3,96,595
स्माल 163 300.8 13,534
मीडियम 40 820.1 21,065
2026-27
(चार महीने)
माइक्रो 20,753 336.7 1,36,239
स्माल 36 108.5 5,638
मीडियम 4 62.7 221

नोट: निवेश के आंकड़े करोड़ रुपये में हैं।

कुल एमएसएमई इकाइयां

वर्ष कुल इकाइयां
2024-25 47,050
2025-26 57,955
2026-27 (चार महीने) 20,793
2026-27 लक्ष्य 60,000

कुल निवेश

वर्ष कुल निवेश (करोड़ रुपये)
2024-25 1,470.4
2025-26 1,816.9
2026-27 (चार महीने) 508

कुल रोजगार

वर्ष कुल रोजगार
2024-25 3,34,541
2025-26 4,31,194
2026-27 (चार महीने) 1,42,098

एमएसएमई क्षेत्र की प्रमुख बातें

  • वित्त वर्ष 2025-26 में 96,653 नए रोजगार जुड़े, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 28.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
  • वित्त वर्ष 2025-26 में एमएसएमई इकाइयों की संख्या में 23.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
  • कुल एमएसएमई इकाइयों में करीब 99 प्रतिशत इकाइयां माइक्रो श्रेणी की हैं।
  • मीडियम उद्योगों में निवेश 372.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 820.1 करोड़ रुपये हो गया, यानी करीब 120 प्रतिशत की उछाल दर्ज हुई।
  • वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में ही 20,793 एमएसएमई इकाइयां दर्ज हो चुकी हैं।
  • वर्ष के अंत तक 60 हजार एमएसएमई इकाइयों का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें- भारत-जापान औद्योगिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, एमएसएमई पर फोकस

यह भी पढ़ें- जापान संग विकास की उड़ान भरेगा यूपी, लखनऊ में निवेश, एमएसएमई और पर्यटन पर महामंथन