विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गौतमबुद्ध नगर में गर्मी का कहर: जेवर में 48 डिग्री तापमान, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Published: Wed, 20 May 2026 02:00 AM (IST)

गौतमबुद्ध नगर में भीषण गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए, जहां एक ऐप ने जेवर में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दिखाया, ...और पढ़ें

नोएडा में भीषण गर्मी का कहर।

नोएडा में भीषण गर्मी का कहर।

HighLights

  1. गौतमबुद्ध नगर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड।

  2. जेवर में एक ऐप पर 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज।

  3. भीषण गर्मी के चलते जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में सोमवार को गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। चौंकाने वाली बात यह रही कि एक एप ने ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के एक इलाके में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दिखाया। हालांकि आधिकारिक तौर पर जिले का अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री के आसपास रहा।

भीषण गर्मी के चलते जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5-6 डिग्री अधिक है। सुबह से ही तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया।

30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवाएं चलने का पूर्वानुमान

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच सड़कें सूनी नजर आईं। दिनभर मुख्यतः साफ आसमान और धुंध की स्थिति थी। साथ ही 15 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवाएं चलने का पूर्वानुमान दिया।

यह भी पढ़ें- यूपी में बिजली को लेकर प्रशासन सख्त, लापरवाही बरतने पर दो चीफ इंजीनियर सहित तीन से मांगा गया स्पष्टीकरण