विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन में दानदाताओं का सम्मान, शौचालय सुंदरीकरण का हुआ लोकार्पण

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:39 AM (IST)

गौतमबुद्धनगर दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन में दानदाताओं के शिलापट का अनावरण किया गया। इसके साथ ही बार सभागार के ...और पढ़ें

गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन में दानदाताओं का सम्मान (फोटो स्रोत : जागरण )

गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन में दानदाताओं का सम्मान (फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. बार एसोसिएशन में दानदाताओं के शिलापट का अनावरण किया गया।

  2. शौचालय सुंदरीकरण का लोकार्पण जिला जज द्वारा संपन्न हुआ।

  3. एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने किया शिलापट का अनावरण।

गजेंद्र पांडेय, ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन सभागार में दो कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बार अध्यक्ष मनोज भाटी (बोड़ाकी) की अध्यक्षता और सचिव शोभाराम चंदीला के संचालन में हुए कार्यक्रम में डी-ब्लाक चैंबर रिनोवेशन में सहयोग करने वाले दानदाताओं के शिलापट का अनावरण और शौचालय सुंदरीकरण का लोकार्पण किया गया।

शिलापट का अनावरण हुआ

सचिव शोभाराम चंदीला ने बताया कि एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने दानदाताओं के शिलापट का अनावरण किया। जबकि जिला जज अतुल श्रीवास्तव और अपर जिला जज सुनील कुमार द्वारा बार सभागार के प्रथम तल पर बने शौचालय के सुंदरीकरण का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में शामिल हुए ये गणमान्य

इस मौके पर देवी शरण शर्मा, ब्रह्मदत्त शर्मा, मुकेश कर्दम, श्याम सिंह चौधरी, डा. दलवीर सिंह, राजाराम शर्मा, दुष्यंत तोमर, उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह, गंगेलाल यादव, पंकज शर्मा, पूर्व सचिव सरदार सिंह बंसल, पूर्व सचिव ललित शर्मा, डीडी वशिष्ठ, रजत शर्मा, सुधीर भाटी चिटहैरा, भूपेंद्र मंगला, ममता चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- एसएसबी जवान ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला, कहा-हार्ट अटैक से हुई मौत; बेटी ने खोला राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।