विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गौर चौक पर कई किलोमीटर की लंबी जाम से नोएडा वेस्ट में हाहाकार, घंटों फंसे रहे वाहन चालक

Published: Tue, 18 Aug 2026 11:13 PM (IST)

नोएडा वेस्ट के गौर चौक गोलचक्कर पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे मंगलवार शाम को भी कार्यालय ...और पढ़ें

गौर चौक गोलचक्कर पर कई किमी लंबा लगा जाम।

गौर चौक गोलचक्कर पर कई किमी लंबा लगा जाम।

HighLights

  1. गौर चौक गोलचक्कर पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है।

  2. मंगलवार शाम को कार्यालय से लौट रहे लोग घंटों फंसे।

  3. अंडरपास निर्माण से सड़क संकरी, पीक आवर्स में लंबा जाम।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा वेस्ट के गौर चौक गोलचक्कर पर जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को शाम के समय गौर चौक गोलचक्कर लंबा जाम लग गया। इसकी वजह से कार्यालयों से लौटने वाले लोग जाम में घंटों फंसे रहे। सुबह और शाम के समय वाहनों का दबाव अधिक होने की वजह से परेशानियां दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं।

इसके बाद समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने जाम का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करते हुए जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

गौर चौक पर जाम की समस्या खत्म होने को तैयार ही नहीं

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी अमित शर्मा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मुख्य गोलचक्कर गौर चौक पर जाम की समस्या खत्म होने को तैयार ही नहीं है। सुबह और शाम के समय पीक टाइम में वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। इसके कारण हजारों लोग जाम में फंसे रहने को मजबूर है।

आरोप है कि गौर गोलचक्कर पर मंगलवार को शाम के समय जाम होने के कारण दोनों साइड वाहनों की लंबी कतार दिखाई दी। नोएडा पर्थला फ्लाई ओवर से ग्रेनो वेस्ट आने वाले रूट पर वाहनों की लंबी कतार दिखाई दी। वही, गौर चौक से तिगरी और तिगरी से गौर सिटी गोलचक्कर की तरफ आने-जाने वाली दोनों साइड वाहनों से पैक दिखाई दी।

निर्माण कार्य के दौरान ऊपर हिस्से की रोड काफी सकरी हो गई

आरोप है कि अंडरपास के निर्माण कार्य के दौरान ऊपर हिस्से की रोड काफी सकरी हो गई है, ऐसे में दोनों जगह पर बोटल नेक बन रहा है। जिसकी वजह से दोनों जगह पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है।

वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने जाम का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया। इस दौरान लोगों ने जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सावल खड़े करने के साथ ही जाम की समस्या से निजात कब मिलेगी के सवाल भी करते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें- नोएडा से दिल्ली का सफर होगा और भी आसान, चिल्ला एलिवेटेड रोड की लंबाई बढ़ेगी; महामाया के पास बनेगा नया पुल