विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IITian, कड़क अंदाज और IPS वाइफ; कौन हैं नोएडा के नए एडिशनल पुलिस कमिश्नर संकल्प शर्मा?

Published: Tue, 03 Nov 2026 01:47 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 02:07 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शासन ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों, संकल्प शर्मा और संतोष कुमार मिश्रा का तबादला किया है। संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

आईपीएस संकल्प शर्मा।

आईपीएस संकल्प शर्मा।

HighLights

  1. IPS संकल्प शर्मा नोएडा के संयुक्त पुलिस आयुक्त बने।

  2. संतोष कुमार मिश्रा कानपुर नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त।

  3. दोनों 2012 बैच के अधिकारी, यूपी में तबादले।

जागरण संवाददाता, नोएडा। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 2012 बैच के दो वरिष्ठ आईपीएस (IPS Officers) अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत आईपीएस संकल्प शर्मा और आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वे सेवानिवृत्त हुए डीआईजी राजीव नारायण मिश्र की जगह पर तैनात हुए हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती

आईपीएस संकल्प शर्मा को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) के पद पर तैनात संकल्प शर्मा को स्थानांतरित कर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

वहीं, आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा को पीटीएस जालौन में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर कार्यरत संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) की कमान सौंपी गई है। शासन द्वारा जारी इस आदेश के बाद दोनों अधिकारियों को जल्द ही अपने नए तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों ही अधिकारी 2012 बैच के हैं।

Who is IPS Sankalp Sharma?

संकल्प शर्मा का जन्म राजस्थान में हुआ है। उनकी शुरुआती पढ़ाई वहीं से हुई है। बचपन से ही पढ़ने लिखने में तेज संकल्प को खाकी वर्दी पहनने का शौक था। उन्हें IAS या IPS नहीं सिर्फ IPS अफसर ही बनना था।

हालांकि इससे पहले वह अपने लिए ऑप्शन बी रखना चाहते थे। यही वजह थी कि 12वीं के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की तैयारी की और JEE परीक्षा पास कर IIT Roorkee में एडमिशन लिया।

उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक किया। इसके बाद उन्हें एक आईटी कंपनी बड़ा जॉब ऑफर दे रही थी लेकिन उनके मन में तो आईपीएस की नौकरी बसी थी तो उन्होंने जॉब ठुकरा दी।

जॉब ऑफर ठुकराकर शुरू की सेल्फ स्टडी

जॉब ऑफर ठुकराकर उन्होंने अपने परिवारवालों को समझाया और यूपीएससी की तैयारी सेल्फ स्टडी के माध्यम से शुरू कर दी। शुरुआती दो प्रयास में वह सफल नहीं हुए तो बिना निराश हुए अपनी गलतियों पर काम करते हुए तीसरा प्रयास किया और साल 2011 में वह सफल हो गए।

इसके बाद उनकी ट्रेनिंग 2012 में शुरू हुई और फिर वहां से उन्हें यूपी कैडर में तैनाती मिली। यूपी में उन्हें पहली पोस्टिंग एएसपी के तौर पर मिली। अब 14 साल के उनके करियर में जेसीपी की रैंक तक पदोन्नति हासिल कर चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।