कोरोना से ठीक होकर चार लोग गए घर
शारदा अस्पताल से रविवार को कोरोना संक्रमित चार लोग स्वस्थ होकर घर गए। सभी को दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक यहां से 107 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। चिकित्सकों ने सभी को डिस्चार्ज करने से पहले घर पर 14 दिन तक क्वारंटाइन रहने को कहा। शारदा अस्पताल के जन संपर्क अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि डिस्चार्ज होने वालों में दो लोग दिल्ली के कोंडली के रहने वाले हैं। वहीं अन्य दो में से एक सेक्टर-
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : शारदा अस्पताल से रविवार को कोरोना संक्रमित चार लोग स्वस्थ होकर घर गए। सभी को दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक यहां से 107 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। चिकित्सकों ने सभी को डिस्चार्ज करने से पहले घर पर 14 दिन तक क्वारंटाइन रहने को कहा।
शारदा अस्पताल के जन संपर्क अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि डिस्चार्ज होने वालों में दो लोग दिल्ली के कोंडली के रहने वाले हैं। वहीं, अन्य दो में से एक सेक्टर-8 और एक सेक्टर-34 के निवासी हैं। सेक्टर-34 निवासी शख्स मीडिया हाउस में काम करते हैं। यह अपनी पत्नी के साथ कोरोना पॉजिटिव हुए थे, जिसके बाद 27 अप्रैल को शारदा में भर्ती कराया गया था। इनकी पत्नी एक नामी अस्पताल में नर्स हैं। हालांकि, उनकी रिपोर्ट पहले ही नेगेटिव आने के चलते घर भेजा जा चुका है। जबकि, शख्स की रिपोर्ट बार-बार पॉजिटिव आ रही थी। उन्होंने बताया कि डिस्चार्ज होने वाले सभी लोगों को आरोग्य सेतु और उत्तर प्रदेश आयुष कवच एप डाउनलोड करने को कहा गया है। शारदा से अब तक 107 मरीजों को घर भेजा जा चुका है। जबकि, 55 का अभी आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है।