फेसबुक मित्र विदेशी महिला ने ठगे 50 लाख
जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा फेसबुक पर दोस्ती बनी एक विदेशी महिला ने सेवानिवृत्त अधिकार
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा:
फेसबुक पर दोस्ती बनी एक विदेशी महिला ने सेवानिवृत्त अधिकारी से लगभग पचास लाख रुपये ठग लिए। अब महिला से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है।
स्वर्ण नगरी सेक्टर में रहने वाले आरएस पुंडीर ने लगभग एक वर्ष पूर्व फेसबुक पर उनकी दोस्ती लंदन निवासी विक्टोरिया से हुई। महिला ने कई बार उन्हें उपहार दिए। एक बार फोन कर बताया कि वह इंडिया आ रही है और घूमेगी। महिला ने बताया था कि वह ब्रिटिश बैंक का ड्राफ्ट साथ लेकर आई है। यहां पर भारतीय मुद्रा में उसे चेंज कराएगी। बाद में बताया कि ड्राफ्ट बदलने में समय लग रहा है और उसे पैसों की बहुत आवश्यकता है। इस देखते हुए उन्होंने कई बार में महिला के बताए खाते में पचास लाख रुपये तक भेज दिए थे। पीड़ित का कहना है कि महिला ने कुछ माह पूर्व उनके घर में एक बाक्स रखवाया था। बताया था कि इसमें महंगा सामान है। भारत से जाते वक्त बाक्स साथ लेकर जाएगी। बाद में जब बाक्स खोला तो उसमे कतरन भरी थी। आरोप है कि अब नए-नए नंबर से विभिन्न मामले में जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।