Move to Jagran APP

प्रदेश में दोबारा बनेगी भाजपा की सरकार : डा. महेश शर्मा

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा में भी भाजपा की जन विश्वास यात्रा का जगह-जगह जोरदा

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Dec 2021 09:31 PM (IST)Updated: Sun, 26 Dec 2021 09:31 PM (IST)
प्रदेश में दोबारा बनेगी भाजपा की सरकार : डा. महेश शर्मा
प्रदेश में दोबारा बनेगी भाजपा की सरकार : डा. महेश शर्मा

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में भी भाजपा की जन विश्वास यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान यात्रा में शामिल सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा कि जन विश्वास यात्रा में उमड़े जनसैलाब से यह साफ है कि प्रदेश सरकार में जनता का विश्वास है। इसी विश्वास के साथ प्रदेश में दोबारा पार्टी की सरकार बनेगी।

loksabha election banner

वहीं यात्रा के ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर कुलेसरा में आयोजित जनसभा में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा ने जनता से किए वादों को पूरा किया है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाई गई। यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। कुलेसरा में दादरी विधानसभा प्रभारी पवन त्यागी के नेतृत्व में जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। यात्रा का नेतृत्व कर रहे पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा, अशोक कटारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री बागपत सांसद डा. सत्यपाल सिंह,दादरी विधायक तेजपाल नागर, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय भाटी व चुनाव के लिए जिले के प्रभारी सतपाल सिंह सैनी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

परिवहन मंत्री श्री अशोक कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में मजबूत देश बना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा इस बार पार्टी का घोषणा पत्र जनता के सुझाव के साथ बनाया जाएगा, वादे भी पूरा किए जाएंगे। दादरी विधायक ने कहा कि कुछ पार्टियां जाति, परिवार की बनकर रह गई है। भाजपा ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रहित की बात करती है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की ऐसी पार्टी है जो सबको साथ और सबका विकास में विश्वास करती है। जन विश्वास यात्रा का सूरजपुर में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र अवाना के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जन विश्वास यात्रा जनता के पार्टी में विश्वास को और मजबूत करेगी। लखनावली मोड़ पर सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी ने स्वागत किया। वहीं अल्फा कामर्शियल बेल्ट में जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। कनारसी मोड़ पर जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत हुआ। संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री मोहित बेनीवाल जी ने कहा कि जनता एवं कार्यकर्ताओं के बल पर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर उत्तर प्रदेश में उत्तम प्रदेश बनाने के लिए भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। जनसभा के दौरान ओबीसी आयोग सदस्य बिजेंद्र भाटी,

चेयरपर्सन दादरी गीता पंडित, विधानसभा प्रभारी अनिल खेड़ा, रविदर राजौरा, दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, योगेश चौधरी, सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, पवन नागर,सेवानंद शर्मा, करमवीर आर्य, रकम सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.