Move to Jagran APP

पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज भी हो सकती है हल्की बारिश

दिल्ली-एनसीआर बृहस्पतिवार दोपहर को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। जिसके थोड़ी देर बाद हल्की धूप भी निकल आई। इस बारिश के कारण दिन और रात के तापमान साफ अंतर देखा गया। साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 02:37 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 02:37 PM (IST)
पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज भी हो सकती है हल्की बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज भी हो सकती है हल्की बारिश

जासं, नोएडा: नोएडा में बृहस्पतिवार दोपहर को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। जिसके थोड़ी देर बाद हल्की धूप भी निकल आई। इस बारिश के कारण दिन और रात के तापमान साफ अंतर देखा गया। साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। स्काईमेट में मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही बारिश हुई है। शुक्रवार को भी कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश होगी। लेकिन शनिवार से मौसम साफ हो जाएगा। इस विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर पंजाब और हरियाणा में देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून एकदम अंतिम पड़ाव पर है। आने वाले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगभग पूरे देश से चला जाएगा। वहीं दूसरी ओर उत्तर-पूर्वी मानसून दस्तक देने के लिए तैयार है। उत्तर-पूर्वी मानसून को ही शीत मानसून भी कहते हैं। इसके गुजरने पर हवाएं ठंडी चलेंगी और सर्दी बढ़ेगी। इस दौरान दक्षिण प्रायद्विपीय भारत में मौसम बिगड़ा रहेगा। यहां लगातार 1 से 2 दिन तक हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। वही बारिश के बाद अधिकतम तापमान 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.