विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गौर यमुना सिटी में छात्र-छात्राओं का शराब पीकर हंगामा, सुरक्षा गार्ड से मारपीट और जमकर की तोड़फोड़

Published: Mon, 11 May 2026 11:58 PM (IST)

गौर यमुना सिटी में देर रात शराब के नशे में धुत एक छात्रा और दो छात्रों ने सुरक्षा गार्ड से ...और पढ़ें

छात्रों ने सोसायटी के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड से विवाद के बाद जमकर हंगामा किया।

छात्रों ने सोसायटी के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड से विवाद के बाद जमकर हंगामा किया।

HighLights

  1. गौर यमुना सिटी में छात्रों ने शराब पीकर हंगामा किया।

  2. सुरक्षा गार्ड से मारपीट और कार्यालय में तोड़फोड़ की।

  3. पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई कर तीनों को छोड़ा।

संवाद सहयोगी, रबूपुरा। रबूपुरा क्षेत्र स्थित गौर यमुना सिटी में देर रात शराब पीकर एक छात्रा व दो छात्रों ने सोसायटी के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड से विवाद के बाद जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। तीनों पर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप है। घटना से संबंधित एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

गौर यमुना सिटी सोसायटी में रहने वाली एक छात्रा अपने दो साथी छात्रों के साथ रविवार की देर रात करीब दो बजे सोसाइटी गेट पर पहुंचे। बताते हैं कि तीनों शराब के नशे में धुत थे। गेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने जब उनसे पूछताछ की भड़क गए। तीनों ने सुरक्षा कर्मियों को भला बुरा कहते हुए धक्का मुक्की शुरू कर दी।

तीनों उग्र होते हुए गाली गलौज और मारपीट करने लगे

सुरक्षा कर्मियों ने जब उनका विरोध किया तो तीनों उग्र होते हुए गाली गलौज और मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान नशे में धुत्त छात्र छात्रा ने सुरक्षा गार्ड कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए सीसीटीवी कैमरे, यूपीएस और लैंडलाइन फोन की वायरिंग उखाड़ दी। मौके पर पहुंचे अन्य सुरक्षा कर्मियों की मदद से बमुश्किल तीनों को शांत किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। गौर यमुना सिटी चौकी प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि छात्र छात्रा का भविष्य खराब न हो इसे देखते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई है। तीनों को सख्त हिदायत देकर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के पास जेवर में 15 हजार करोड़ का औद्योगिक निवेश, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार