न जाने कितने शहीद हुए हैं हमें यह दिन देने के लिए
जागरण संवाददाता नोएडा 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता नोएडा महानगर युवा मोर्चा जिला सं
जागरण संवाददाता, नोएडा :
75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता नोएडा महानगर युवा मोर्चा जिला संयोजक रामनिवास यादव के नेतृत्व में रविवार को महानगर के आठ मंडलों में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी मंडलों में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों में धर्मेंद्र गुप्ता, मुकेश शर्मा, योगेन्द्र चौधरी, मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, गिरिजा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने मंडलों के ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत युवाओं को मोदी और योगी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और उत्तर प्रदेश में आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव के लिए युवाओं को पूर्ण शक्ति के साथ एकजुट होकर भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का प्रण दिलाया।
इस मौके पर संयोजक रामनिवास यादव ने कहा कि न जाने कितने शहीद हुए हैं हमें यह दिन देने के लिए, इंडिया को भारत बनाने के लिए न जाने कितनों ने अपनी जान गवां दी। युवा मोर्चा प्रभारी उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने युवाओं से कहा कि देश को मत झुकने देना। देश अखंड है, हम सब तभी हैं जब देश है। अपनी शक्ति को पहचानो और हनुमान बनकर देश के लिए हमेशा खड़े रहो। कार्यक्रमों में मंडल अध्यक्ष पंकज झा, गोपाल गौड़, कल्लू सिंह, सूरजपाल राणा, रामदास कुशवाहा, कपिल धारीवाल, हर्ष कुमार, सूर्या शर्मा, आकाश शर्मा, अंकुश चौधरी, सुमित भाटी, सचिन भाटी, अमित कुमार, प्रसनजीत मैत्रा, दीपक अवाना, लोकेश, प्रवीण झा, विपुल शर्मा, उज्ज्वल सिंह, अनुज शर्मा, नरेंद्र जोगी, रोहित सिंह, नवीन मिश्रा, राजू पंडित, रिकू तंवर, विकास अवाना, अर्पित मिश्र, योगेंद्र रावत, प्रशांत शर्मा, सत्यम सिंह, तुषार गोयल, रितेश वर्मा, संजय चौधरी, सुधीर, जादौन, अभय त्यागी, भगत भाटी, कुलदीप कसाना, प्रवीण पांडे, वरुण यादव, आकाश उपाध्याय, बोबी कटारिया, प्रभाखर पांडे, मनीष त्रिवेदी, रोहित सक्सेना समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।