Move to Jagran APP

स्मार्ट बनेगा कलेक्ट्रेट, जनता को मिलेगी सुविधाएं: जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट कार्यालय को स्मार्ट बनाने की कवायद जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शुरू कर दी है। बैठक में उन्होंने अधिकारियों इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए। जल्द ही कलक्ट्रेट के सभी पटल स्मार्ट बनेंगे। कलक्ट्रेट परिसर में एलईडी डिस्प्ले आने वाले लोगों के बैठने के लिए सीट आदि व्यवस्थाएं होंगी। परिसर के शौचालयों को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन में स्मार्ट क

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 07:45 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 06:20 AM (IST)
स्मार्ट बनेगा कलेक्ट्रेट, जनता को मिलेगी सुविधाएं: जिलाधिकारी
स्मार्ट बनेगा कलेक्ट्रेट, जनता को मिलेगी सुविधाएं: जिलाधिकारी

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : कलक्ट्रेट कार्यालय को स्मार्ट बनाने की कवायद जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शुरू कर दी है। बैठक में उन्होंने अधिकारियों इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए। जल्द ही कलक्ट्रेट के सभी पटल स्मार्ट बनेंगे। कलक्ट्रेट परिसर में एलईडी डिस्प्ले, आने वाले लोगों के बैठने के लिए सीट आदि व्यवस्थाएं होंगी। परिसर के शौचालयों को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।

loksabha election banner

जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन में स्मार्ट कलेक्ट्रेट बनाने की दिशा में विशेष प्रयास आरंभ किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कलेक्ट्रेट के सभी पटलों को स्मार्ट पटल बनाने की कार्रवाई की जाएगी। सभी पटल पर एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से शासन, राजस्व परिषद, न्यायालय एवं अन्य महत्वपूर्ण लंबित प्रकरणों कि समयबद्धता के साथ निस्तारण करने के उद्देश्य से निरंतर डिस्प्ले किया जाएगा। जिससे निर्धारित समय अवधि के अंतर्गत सभी महत्वपूर्ण प्रकरणों का निस्तारण संभव हो सके। उन्होंने फायर सेफ्टी के उद्देश्य से पूरे कलेक्ट्रेट का मुख्य अग्निशमन अधिकारी के माध्यम से ऑडिट करा उनके अनुरूप कार्य करने की निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के महिला एवं पुरुष सभी शौचालय में पानी की पर्याप्त व्यवस्था एवं स्वच्छता के संबंध में भी संबंधित अधिकारी को निरंतर रूप से कार्रवाई करने के लिए इंगित किया। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि गौतमबुद्ध नगर की कलेक्ट्रेट को स्मार्ट बनाने में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अत: सभी के द्वारा अपने-अपने स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि शासन, राजस्व परिषद, न्यायालय, आयोग आदि संदर्भों का निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर समस्त पटलों पर सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली पर भी विशेष फोकस करते हुए समस्त अधिकारियों एवं राजस्व वसूली से जुड़े हुए कर्मचारियों को निर्देश दिए। कहा कि 50 लाख से अधिक की राजस्व वसूली के प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों के द्वारा निरंतर रूप से समीक्षा की जाए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया कि समस्त जनपदवासियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो इस संदर्भ में जो उनके यहां न्यायालय में वाद लंबित हैं उनमें त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह , अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनींद्र नाथ उपाध्याय, जेवर एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी अभय कुमार सिंह, प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट संजय मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.