शीला देवी के खेत में जब खुद पहुंच गईं DM मेधा रूपम, धान की कटाई कराकर गिनाए फायदे
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने खरीफ फसल उत्पादन के आकलन के लिए ग्रेटर नोएडा के गिरधरपुर गांव में धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया।

डीएम मेधा रूपम ने खेत पहुंचकर कराई क्रॉप कटिंग।
HighLights
डीएम मेधा रूपम ने गिरधरपुर गांव में क्रॉप कटिंग की।
धान की फसल का उत्पादन आकलन किया गया।
किसानों को बीमा लाभों और योजनाओं की जानकारी दी।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। खरीफ फसल के उत्पादन का आंकलन करने के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बृहस्पतिवार को गिरधरपुर गांव का स्थलीय निरीक्षण करते हुए क्रॉप कटिंग कराई। जिलाधिकारी सदर तहसील के तहत गिरधरपुर गांव की किसान शीला देवी के खेत पर पहुंची।
उनकी मौजूदगी में खेत में लगी धान की फसल का 10×10×10 त्रिकोण मीटर क्षेत्रफल में चिह्नांकन करते हुए कटाई कराई गई। इसमेंं कुल 10.805 किग्रा उपज मिली।
किसानों को बताए क्रॉप कटिंग के फायदे
जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि फसल उत्पादन के सटीक आकलन के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोग बेहद जरूरी है। इसके आधार पर किसानों को विभिन्न योजनाओं और बीमा लाभों का सही निर्धारण कराना संभव हो सकता है।
इस मौके पर एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता, अपर सांख्यिकी अधिकारी अलका चौहान, लेखपाल जितेंद्र भाटी, राजस्व निरीक्षक नरेश शर्मा, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि धीरज कुमार, रामोतार व किसान शीला देवी उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़ें- नोएडा DM मेधा रूपम को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
