संशोधित : बाजार के बाद अब सेक्टर व सोसाइटी में एंटी पॉलीथिन अभियान
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शहर में पॉलीथिन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने की तैयारी चल रही है। पहले बाजारों में अभियान चलाकर पॉलीथिन को जब्त व जुर्माना लगाया गया। अब शहर के सेक्टरों व सोसाइटी में अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने
जागरण संवाददाता, नोएडा : मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शहर में पॉलीथिन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने की तैयारी चल रही है। पहले बाजारों में अभियान चलाकर जुर्माना लगाया गया। अब शहर के सेक्टरों व सोसाइटी में अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने 8 से 10 टीमों का गठन किया है। यह टीमें प्रतिदिन दो से तीन सेक्टर व सोसाइटी में अभियान चलाएंगी। इसके तहत सिर्फ दुकानों पर छापेमारी नहीं की जाएगी, बल्कि राहगीर को पॉलीथिन ले जाते देख उन पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना 500 रुपये से अधिक होगा। इसके साथ शहर में लाउड स्पीकरों की मदद से लोगों को पॉलीथिन से होने वाली हानियों को बारे में बताया जाएगा। बता दें कि नोएडा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे अभियान के दूसरे दिन 20 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की गई व 16500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के तहत सोमवार को सेक्टर-6, 27, 19, 50 , 77, होजरी कांप्लेक्स, रायपुर गांव में कार्रवाई की गई।
शहर से निकलने वाले 650 मैट्रिक टन कचरें में अधिकांश मात्रा पॉलीथिन की होती है। इसके पहले चलाए गए अभियान के बाद शहर से निकलने वाले कचरे में 23 प्रतिशत तक पॉलीथिन की कमी हुई थी, लेकिन बीच में ही अभियान समाप्त होने से लोगों ने दोबारा से इसका प्रयोग करने लगे। लिहाजा कचरे में पॉलीथिन की मात्रा बढ़ गई। फिलहाल रविवार से शुरू हुआ अभियान लगातार जारी रहेगा। इसमे जिला प्रशासन की ओर से भी प्रयास किए जा रहे है। ताकि लोग पॉलीथिन का प्रयोग न करे। वहीं बाजारों में कई समाजवेसी संस्थाओं द्वारा पॉलीथिन के स्थान पर नि:शुल्क थैले बांटे जा रहे है। हाथ में दिखी पॉलीथिन तो कटेगा चालान : प्राधिकरण के ओएसडी राजेश कुमार ¨सह ने बताया कि यदि राहगीर पॉलीथिन के प्रयोग करते पाए जाते है तो उनके खिलाफ जल्द जुर्माना लगाया जाएगा। इसलिए लोग सामान खरीदने के लिए घर से थैला लेकर निकले। प्राधिकरण इस अभियान में संपूर्ण विभाग को सम्मिलत किया गया है। इसमें स्टेट जीएसटी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला प्रशासन भी शामिल है।