विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शारदा विश्वविद्यालय में धीरेंद्र शास्त्री का 'माइंड सेट लाइफ सेट', युवाओं को मिलेगी प्रेरणा और मार्गदर्शन

Published: Tue, 22 Sep 2026 10:17 AM (IST)

शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को 'माइंड सेट लाइफ सेट' कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ...और पढ़ें

HighLights

  1. शारदा विश्वविद्यालय में 23 सितंबर को 'माइंड सेट लाइफ सेट' कार्यक्रम

  2. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री युवाओं को जीवन प्रबंधन पर देंगे मार्गदर्शन

  3. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाना

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में 23 सितंबर को आनंद स्वरूप ऑडिटोरियम में ‘माइंड सेट लाइफ सेट’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों तथा जीवन में सफलता के प्रति प्रेरित करना है। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री युवाओं को जीवन प्रबंधन, आध्यात्मिकता, व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

सकारात्मकता अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे

वे अपने अनुभवों एवं विचारों के माध्यम से विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करने, लक्ष्य निर्धारण, मानसिक दृढ़ता विकसित करने तथा जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

‘माइंड सेट लाइफ सेट’ कार्यक्रम युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक जीवन दृष्टि विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें- 130 करोड़ में भी सूखा पड़ा ओलिंपिक पूल, ग्रेटर नोएडा में ऑल-वेदर पूल पर ताला; हर महीने 8 करोड़ दे रहे खिलाड़ी