विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, युवाओं को दिया लाइफ मैनेजमेंट का मंत्र

By Ashish ChaurasiaEdited By: Kushagra Mishra
Published: Wed, 23 Sep 2026 03:15 PM (IST)

शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 'माइंड सेट लाइफ सेट' कार्यक्रम में युवाओं को जीवन प्रबंधन ...और पढ़ें

HighLights

  1. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा का दौरा किया

  2. युवाओं को जीवन प्रबंधन, आध्यात्मिकता और व्यक्तित्व विकास पर मार्गदर्शन दिया

  3. सकारात्मक सोच, लक्ष्य निर्धारण और नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया

आशीष चौरसिया, ग्रेटर नोएडा। नाॅलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में बुधवार को आनंद स्वरूप आडिटोरियम में ‘माइंड सेट लाइफ सेट’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विद्यार्थियों एवं युवाओं को जीवन प्रबंधन, आध्यात्मिकता, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दे रहे हैं।

जीवन की चुनौतियों से निपटने का मंत्र

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने अनुभवों और विचारों के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली चुनौतियों का सकारात्मक तरीके से सामना करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करने, मानसिक दृढ़ता विकसित करने और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने पर जोर देंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

सकारात्मक सोच पर दिया जोर

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। वक्ताओं ने जीवन में सफलता के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि बेहतर सोच, मजबूत व्यक्तित्व और सही मूल्यों के महत्व पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के संबोधन को सुनने के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें- नोएडा जिला अस्पताल में पहले बेल्ट से फंदे पर झूलने की कोशिश, फॉल्स सीलिंग टूटी तो मरीज ने चाकू से काटा गला