Move to Jagran APP

पानी में डूबी धान की फसल, किसान परेशान

संवाद सहयोगी रबूपुरा बारिश ने किसानों के सपनों को उजाड़ दिया है। तेज हवा के साथ हु

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 07:07 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 07:07 PM (IST)
पानी में डूबी धान की फसल, किसान परेशान
पानी में डूबी धान की फसल, किसान परेशान

संवाद सहयोगी रबूपुरा : बारिश ने किसानों के सपनों को उजाड़ दिया है। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने खेतों में लहलहाती धान की फसल को बिछा दिया है। जलभराव से फसल के खराब होने की चिता ने किसानों की नींद उड़ गई है। कटी हुई फसल भी पानी से लबरेज हो गई है। किसानों को आशंका है कि शायद मंडी में इस बार धान की फसल का अच्छा मूल्य न मिल सके।

loksabha election banner

मौसम ने रविवार से ऐसी करवट बदली कि सर्दी की दहलीज पर मानसून का अहसास कर दिया। रविवार से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी जारी रही। तेज हवा के साथ बारिश ने धान की फसल पर सबसे अधिक असर डाला। खेतों में खड़ी धान की फसल तेज हवा के कारण खेतों में ही बिछ गई। जबकि कटी हुई फसल पानी से लबरेज हो गई। धान की पिछेती प्रजाति की फसल में बालिया निकल आईं हैं। जबकि अगेती फसल कट चुकी है। तेज हवा के साथ आई बारिश में फसल खेतों में बिछ गई। कटी हुई फसल पानी में डूब गई। इससे पैदावार पर असर पड़ने की संभावना है। फसल के पानी में डूबने से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं।

रबूपुरा निवासी किसान देवेंद्र का कहना है कि उन्होंने अगेती प्रजाति के धान बोये थे। फसल कटने के बाद खेतों में पड़ी थी कि अचानक आई बारिश से फसल पानी में डूब गई है। पानी में भीगने से फसल में भारी नुकसान होगा। धान काला पड़ जाएगा। मंडी में अच्छे भाव नहीं मिल पाएंगे।

किसान राधेलाल का कहना है कि उसकी धान की फसल पक कर तैयार थी। तेज हवा के साथ आई बारिश से धान की फसल खेत में गिर गई है। जिससे फसल में भारी नुकसान हुआ है। तहसील प्रशासन को फसल में नुकसान का आकलन कर मुआवजा देना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.