Move to Jagran APP

देश की धरोहर पूरे विश्व को कर रही निरोग : पीयूष गोयल

जागरण संवाददाता, नोएडा : 21 जून अब तक जहां वर्ष का सबसे लंबा दिन माना जाता था, वहीं 2015 से इसे अंतर

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 12:21 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 12:21 AM (IST)
देश की धरोहर पूरे विश्व को कर रही निरोग : पीयूष गोयल
देश की धरोहर पूरे विश्व को कर रही निरोग : पीयूष गोयल

जागरण संवाददाता, नोएडा : 21 जून अब तक जहां वर्ष का सबसे लंबा दिन माना जाता था, वहीं 2015 से इसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से मान्यता मिली। इस उत्सव को मनाने के लिए शहर भी पिछले कई दिनों से तैयारी कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह ओम की गूंज और ठंडी हवा के बीच योग के लिए जगह ढूंढती नजरें। वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे, हर तरफ उत्साह और ऊर्जा का संचार। ये नजारा था सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के फुटबॉल मैदान का। केंद्रीय वित्त, रेल व कोयला मंत्री पीयूष गोयल के साथ विधायक पंकज ¨सह ने योग शिविर में आसन कर लोगों को निरोग रहने के लिए दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। इस मौके पर करीब 1000 लोग शिविर में मौजूद रहे।

loksabha election banner

नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन और भारत विकास परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित शिविर में सुबह साढ़े पांच बजे से लोग पहुंचने लगे थे। लोग अपने साथ मैट लेकर पहुंचे। बच्चे, बुजुर्ग महिलाएं, युवा सभी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने का अलग ही उत्साह चेहरे पर नजर आ रहा था। हर धर्म, हर वर्ग के लोग योग के साथ एकजुट होते दिखे। सुबह करीब साढ़े छह बजे योग आचार्य राजेश ने लोगों को योग के फायदों के साथ ओम की ध्वनि के साथ योगासन की शुरुआत की। हर आसन के साथ उससे होने वाले लाभ की जानकारी दी गई।

सुबह करीब साढ़े सात बजे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल विधायक पंकज ¨सह के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे योग अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कोशिशों से योग पद्धति को विश्व में अलग पहचान मिली है। योग से आप निरोग और स्वस्थ रहते हैं। देश की ये धरोहर आज पूरे विश्व को निरोग कर रही है। ये हम सभी के लिए गर्व की बात है।

योग किसी भी व्यक्ति को आंतरिक रूप से मजबूत करने का मूल मंत्र है। इस मूल मंत्र को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा और विश्व पटल पर इसका प्रचार किया। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इसमें योग की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि जीवन को संयमित बनाने के लिए योग बेहद जरूरी है। इसलिए समर्पण भाव से योग करें। इस अवसर पर नोएडा के विधायक पंकज ¨सह ने कहा कि योग के जरिये लोगों को जोड़ा जा सकता है। आज दुनिया योग के माध्यम से एक सूत्र में बंधने की ओर अग्रसर है। देश के प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संघ में योग पर दुनिया का समर्थन मांगा। इस प्रस्ताव का 177 देशों ने समर्थन किया था। आज दुनियाभर में योग की धूम मची हुई है।

योग शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, पूर्व विधायक विमला बाथम, एनइए अध्यक्ष विपिन मल्हन, महासचिव वीके सेठ, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, मोहन ¨सह, किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष शरद चंद्र जैन, सचिव कमल कुमार, आलोक गुप्ता, सहसचिव पीयूष मंगला, सह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा, नोएडा विकास प्राधिकरण के एसीईओ आरके मिश्रा, मुख्य परियोजना अभियंता संदीप चंद्रा, वरिष्ठ परियोजना अभियंता जन स्वास्थ्य आर एस यादव, परियोजना अभियंता एससी मिश्रा, एनएमसी चेयरपर्सन डॉ. जीसी वैष्णव, नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कुशलपाल, फोनरवा अध्यक्ष एनपी ¨सह, भारत विकास परिषद अध्यक्ष अतुल कांत वर्मा, कार्यक्रम संयोजक विनय शर्मा, सत्यनारायण गोयल, लायंस क्लब दिल्ली व नोएडा अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, उद्योगपति पीयूष कुमार द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.