विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा: दनकौर में 500 मीटर जर्जर बाइपास का शुरू हुआ निर्माण, 60 लाख रुपये होंगे खर्च

Published: Mon, 21 Sep 2026 06:00 AM (IST)

दनकौर (ग्रेटर नोएडा) में खेड़ा देवत से सिकंदराबाद और झाझर रोड की ओर जाने वाले 500 मीटर लंबे जर्जर बाइपास ...और पढ़ें

दनकौर में बाईपास रास्ता बनना शुरू हुआ। सौ- राहगीर

दनकौर में बाईपास रास्ता बनना शुरू हुआ। सौ- राहगीर

HighLights

  1. दनकौर बाइपास सड़क का निर्माण कार्य रविवार से शुरू।

  2. 500 मीटर लंबी सड़क पर 60 लाख रुपये होंगे खर्च।

  3. दिसंबर तक निर्माण पूरा होने से क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत।

संवाद सहयोगी, दनकौर (ग्रेटर नोएडा)। कस्बे के जर्जर हो चुके बाइपास मार्ग से परेशान क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। खेड़ा देवत से सिकंदराबाद और झाझर रोड की ओर जाने वाले करीब 500 मीटर लंबे बाइपास मार्ग का निर्माण रविवार से कार्य शुरू हो गया है।

सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। दैनिक जागरण द्वारा कई बार इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। क्षेत्रवासी लंबे समय से जर्जर सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे।

सड़क की हालत खराब होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समाजसेवी एवं एडवोकेट मोहित दलगीर समेत अन्य लोगों ने जनप्रतिनिधियों से सड़क का निर्माण कराने की मांग उठाई थी।

60 लाख रुपये खर्च होने की उम्मीद

क्षेत्रवासियों की समस्याओं को देखते हुए पूर्व मंत्री व एमएलसी नरेंद्र भाटी के प्रयास से करीब 500 मीटर सड़क के निर्माण का टेंडर पास कराया गया है। मोहित दलगीर ने बताया कि सड़क निर्माण पर करीब 60 लाख रुपये खर्च होने की उम्मीद है।

निर्माण कार्य दिसंबर माह तक पूरा होने की संभावना है। क्षेत्रवासियों सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए उनका आभार जताया। सिकंदराबाद और झाझर रोड की ओर जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में भारत-चीन सीमा पर सड़क निर्माण के दौरान अचानक हुआ विस्फोट, मजदूर की मौत; मामले की जांच में जुटी सेना

यह भी पढ़ें- दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सख्ती: हॉटस्पॉट की मैपिंग शुरू, 31 अक्टूबर तक सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य